सर्दियों में खाएं हल्दी का अचार, बढ़ेगी इम्यूनिटी और होगा रोगों का नाश

हम में से अधिकांश के लिए, दोपहर का भोजन और रात का खाना मसालेदार, टेंगी अचार के पानी के बिना अधूरा होता है जो हमारे भोजन में एक्स्ट्रा स्वाद जोड़ने में मदद करता है। हालांकि अचार को लोग अनहेल्दी मानते हैं, लेकिन रुजुता दिवेकर जैसे न्यूट्रीशनिस्ट का मानना है कि अचार सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं होता है बल्कि इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सर्दियों के एक स्पेशल अचार की परफेक्ट रेसिपी लेकर आए हैं जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देगी। जी हां हम कच्ची हल्दी के अचार के बारे में बात कर रहे हैं। इस रेसिपी और इसके फायदों के बारे में जानकारी हमें सेलिब्रिटी डाइटिशियन पूजा मखीजा का इंस्टाग्राम देखने के बाद मिली।
पूजा मखीजा आमतौर पर खाने के साथ घर का बना अचार खाना पसंद करती है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर ताजा हल्दी के अचार की रेसिपी शेयर की। रेसिपी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "आप में से बहुत से लोग इस ताजा हल्दी के अचार के बारे में अधिक जानना चाहते थे जो मैं अपने भोजन के साथ रोजाना खाती हूं, इसलिए यहां फ्रेश हल्दी अचार की रेसिपी दी गई है।'' आइए हल्दी के अचार के बनाने के तरीके और फायदों के बारे में जानते हैं।
View this post on Instagram
अचार के लिए सामग्री
- ताजा कच्ची पीली हल्दी
- ताजा आर्रेंज हल्दी
- ताजा अदरक
- काली मिर्च के दाने
- नींबू
- नमक
इसे जरूर पढ़ें:रोजाना हल्दी वाला पानी पीएंगी तो ये 5 समस्याएं हमेशा रहेंगी दूर
अचार बनाने का तरीका
- सबसे पहले हल्दी, अदरक और नींबू को अच्छी तरह से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- लेकिन ध्यान रहें कि आपको नींबू को इसके छिलके के साथ काटना है।
- सभी चीजों को उनके जूस के साथ जार में डालें।
- साथ ही काली मिर्च के दाने और नमक भी डाल दें।
- 5 से 10 दिनों के लिए रोजाना इसे धूप में रखें।
- थोड़े दिन धूप में रखने के बाद आपका फ्रेश, हेल्दी और टेस्टी अचार तैयार हो जाएगा।
हल्दी के अचार के फायदे
पूजा मखीजा ने हल्दी के फायदों के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा, ''हल्दी में मौजूद एक्टिव तत्व करक्यूमिन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ावा, डाइजेशन में हेल्प, गठिया के दर्द से छुटकारा, मध्यम इंसुलिन स्राव और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार, लिवर को डिटॉक्सिफाई करने, जलन और संक्रमण को ठीक करने और अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों को दूर करने में मदद करता है। इस सरल, आसान, स्वादिष्ट अचार को रोजाना खाना शुरू करने के लिए अब और कारण की आवश्यकता नहीं है।''
इसे जरूर पढ़ें:हल्दी आपकी सेहत के लिए है हेल्दी जानिए इसके फायदे
उन्होंने आगे लिखा, ''साथ ही इस अचार में काली मिर्च मौजूद होती है जिसमें सक्रिय तत्व पिपेरिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शरीर में करक्यूमिन को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ावा देता है। लेकिन इसे बहुत ज्यादा खाने से बचें। दिन में सिर्फ दो बार ही भोजन के साथ लें।''
अचार में नींबू भी मौजूद होता है जो एक विटामिन सी भरपूर फल है। यह हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है, वजन कम करने में मदद करता है और त्वचा की गुणवत्ता और पाचन में सुधार करता है। तो आप इसे कब बना रही हैं? इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।