रुक-रुक कर आते हैं पीरियड्स ? दादी मां के ये 'दिल से इंडियन' नुस्खे आएंगे काम

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-15, 03:00 IST

अगर आपको भी रुक-रुक कर पीरियड्स आते हैं तो ये बहुत ही चिंता की बात है। क्योंकि ये समस्या आपके संपूर्ण शरीर को प्रभावित करता है। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आपकी परेशानी कम हो सकती है।

how to cure irregular period
how to cure irregular period

Best Remedies For Irregular Periods:पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे हर महिला को गुजरना ही पड़ता है। वहीं पीरियड्स में गड़बड़ी भी एक ऐसी समस्या है जिससे हर महिलाओं को दो चार होना पड़ता है। जैसे कुछ महिलाओं को पीरियड्स देर से आते है, वहीं कुछ को रुक-रुक कर पीरियड आते है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये बहुत ही चिंता की बात है। क्योंकि ये समस्या महिला के संपूर्ण शरीर को प्रभावित करता है।अगर मासिक धर्म सही से नहीं चलता है तो इससे महिला के प्रजनन क्रिया पर असर पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।जैसे खराब लाइफस्टाइल, तनाव, हार्मोनल चेंजेस वगैरा वगैर। इस समस्या से उबरने के लिए कई नुस्खे हैं।

आज दिल से इंडियन में ऐसे ही नुस्खे के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसे वेलनेस कंसल्टेंट शीनम.के. मल्होत्रा भी सही मानती हैं। अगर आपको भी रुक-रुक पीरियड्स आते हैं तो आप इस नुस्खे की मदद से इस समस्या में आराम पा सकती है। आइए जानते हैं क्या है वो नुस्खे।

पीरियड्स को नियमित करने के लिए घरेलू नुस्खा (How can I fix my irregular period naturally)

How can I fix my irregular period naturally

जिंजर टी

पीरियड्स को नियमित करने के लिए आप जिंजर टी का सेवन कर सकती हैं। एक्सपर्ट भी मासिक धर्म चक्र को नियमित करने के लिए अदरक की चाय पीने की सिफारिश करती हैं। ये शरीर में गर्मी पैदा करता है जो मासिक धर्म को प्रेरित करता है और तो और मासिक धर्म की ऐंठन को दूर करने में मदद करता है। अदरक में पाए जाने वाले जिंजरोल कंपाउंड को एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है जो मासिक धर्म में होने वाले दर्द को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

कच्चा पपीता

आप कच्चे पपीते को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि कच्चा पपीता मासिक धर्म चक्र को रेगुलेट करने और पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है। इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है जो मासिक धर्म को रेगुलेट करता है। वहीं इसमें कैरोटीनॉयड भी पाया जाता है। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। जो महिलाओं में हार्मोन( स्ट्रेस हार्मोन को कम करने के लिए ये उपाय करें) को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं । पपीते में मौजूद कैरोटीन एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित करता है जिससे पीरियड्स होते हैं।

What should I do if my period is very irregular

विटामिन डी

आपको अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। जैसे मशरूम, अंडे का पीला भाग,संतरा। वहीं विटामिन डी का सबसे नेचुरल सोर्स धूप है। ऐसे में आप हर रोज 10 से 15 मिनट धूप में बैठने की कोशिश करें। विटामिन डी महिलाओं में मासिक धर्म चक्र को रेगुलेट करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी लेने से आप हार्मोनल इंबैलेंस और उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम कर सकती है।

ये भी पढ़ें-इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

इन उपायों को करने के साथ-साथ आपको सही लाइफस्टाइल और संतुलित आहार का सेवन करना भी जरूरी है। तनाव को मैनेज करने के लिए आप मेडिटेशन और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें।


अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP