Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:53 AM IST

Thyroid की वजह से कम नहीं हो रहा वजन? रोजाना खाएं ये स्‍पेशल चीजें

थायराइड में वजन कम करना कई महिलाओं के लिए चुनौती होता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि इस आर्टिकल में हम आपको थायराइड को सपोर्ट करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वेट लॉस में मदद करने वाली कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं। 
Updated:- 2026-06-09, 18:10 IST
best foods to support weight loss in thyroid naturally

कई महिलाओं के लिए थायराइड में वजन कम करना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। सही डाइट और लाइफस्‍टाइल अपनाने के बावजूद वजन कम करने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। ऐसी महिलाओं के लिए आज हम कुछ ऐसे नेचुरल चीजें लेकर आए हैं, जो थायराइड को सपोर्ट करने और मेटाबॉलिज्‍म को सही रखकर वजन कम करने में मदद करती हैं। अगर आपका वजन भी थायराइड की वजह से टस का मस नहीं हो रहा है, तो पाखोवाल, पंजाब की न्यूट्रिशनिस्ट, डाइट और लाइफस्टाइल कंसल्टेंट डॉक्‍टर रमिता कौर आपको कुछ ऐसे फूड्स की जानकारी दे रही हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

थायराइड में इन बेस्ट फूड्स से घटाएं वजन

सबसे अच्छी सब्जी- लौकी

लौकी में कैलोरी की मात्रा कम और पानी की ज्‍यादा होती है। यह डाइजेशन को सही बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।

Bottle Gourd for thyroid health

सबसे अच्छा फल- आंवला

आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं को सपोर्ट करता है।

सबसे अच्छा आटा- ज्‍वार

ज्‍वार का आटा आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्‍व थायराइड फंक्शन को सही रखते हैं। हाई फाइबर की मौजूदगी के से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कंट्रोल होता है।

सबसे अच्छे बीज- अलसी के बीज

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो हार्मोनल हेल्‍थ और डाइजेशन को सही रखने में मदद करते हैं।

flaxseeds for thyroid health

सबसे अच्छा नट- ब्राजील नट

ब्राजील नट सेलेनियम का सबसे अच्‍छा स्रोत है। सेलेनियम थायराइड ग्‍लैंड के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें- PCOS, मोटापा और थायराइड की वजह से दिख रही हैं बेडौल? इन 9 टिप्स से पाएं सुडौल शरीर

सबसे अच्‍छा ड्रिंक- धनिया के बीज का पानी

रातभर भीगे हुए धनिया के बीज का पानी सुबह पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और यह थायराइड को सपोर्ट करता है।

coriander seeds for thyroid health

अगर आपको थायराइड है और वजन कम करना आपको मुश्किल लग रहा है, तो हेल्‍दी डाइट, रेगुलर एक्‍सरसाइज, अच्‍छी नींद और डॉक्‍टर की सलाह से आप वजन को कम और अपनी हेल्‍थ को सही रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- थायराइड को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें, आज ही से करेंगी बदलाव तो कुछ हफ्तों में दिख सकता है असर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।