अंडों का omelette हमारे regular morning के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट मानना जाता है। ये आसानी से बन जाते हैं और इसमें काफी मात्रा में nutritious होते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात होती है कि ये की तरह से बनाए जा सकते हैं। जिसके कारण हर रोज खाने के बावजूद लोग बोर नहीं होते। और अगर कोई अंडों का क्रिएटिव तरीके से यूज़ करता है तो उन्हें इसके ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में भी मालूम होगा। इनके yolk और white portion को फेस मास्क बनाने के लिए अलग-अलग यूज़ कर सकते हैं। तो अगर अगली बार अंडे खरीदने बाजार जाती हैं तो कुछ extra अंडे फेस मास्क बनाने के लिए भी खरीद लीजिएगा।
ऐसे बनाएं फेसमास्क
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय है तो ये फेस मास्क आपके लिए highly beneficial है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक अंडा लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे और गले पर लगाएं। जब ये मास्क सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
चेहरे कि स्किन पर खुले हुए पोर्स आपके लुक को बर्बाद कर देते हैं। आपने देखा होगा किन्हीं-किन्ही महिलाओं के चेहरे पर खुले हुए पोर्स दिखते हैं। Enlarged pores चेहरे को ड्राय बना देता है। इस खुले हुए पोर्स को बंद करने के लिए अंडों का white portion काफी हेल्पफुल है। इसके अलावा इससे पिंपल्स भी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा lemon juice आपकी स्किन को टोन करने में मदद करता है।
ऐसे बनाएं फेसमास्क
अंडे को तोड़कर उसका white portion लें और उसमें 1 चम्मच फ्रेश lemon juice मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ और एक्ने फ्री बन जाएगा।
जब चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगे तो इस फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। ये फेस पैक स्किन को ना केवल टाइट करता है बल्कि स्किन को firm और fresh लुक देता है। बेसन में मौजूद जिंक उन इंफेक्शन्स से लड़ता है जो मुंहासे होने का कारण बनते हैं। इसेक अलावा इसमें मौजूद फाइबर्स ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेन करता है। Imbalanced blood sugar levels हार्मोन्स पर स्ट्रेस डालते हैं जो पिंपल्स का कारण बनते हैं।
ऐसे बनाएं फेस पैक
इस पैक को बनाने के लिए अंडे के white portion में एक चम्मच बेसन मिलाएं। इस अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब ये पैक चेहरे पर सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अच्छे परिणामों के लिए सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
हल्दी में antioxidants और anti-inflammatory components होते हैं जो चेहरे पर ग्लो लाता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इस फेस पैक से मुंहासे और पिपंल्स की समस्या ठीक हो जाती है। इस पैक का सबसे ज्यादा फायदा ये है कि ये मुंहासे और पिंपल्स के दाग तक ठीक कर देता है।
ऐसे बनाएं फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें।
इन सारी चीजों को एक कटोरी में अच्छे से मिलाएं। अब इसे पेस्ट को चेहरे और गले में लगाएं। जब फेस पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर आपके तुरंत निखार आएगा।
तो ठंड में परियों जैसी सुंदरता पाने के लिए तुरंत यूज़ करें इनमें से कोई एक फेस पैक।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।