पालक के साथ भूल से भी ना खाएं ये चार चीजें, गड़बड़ा जाएगा पूरा पाचन सिस्टम

पालक को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र पर उल्टा असर पड़ सकता है। जानिए इस लेख में।  
image

हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपनी फूड च्वॉइसेस पर खासा ध्यान दें। कई तरह की हरी सब्जियां सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखती हैं। इन्हीं में से एक है पालक। यह आयरन, फाइबर और ढेर सारे विटामिन्स से भरपूर है, जो आपकी सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पालक आपकी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है, लेकिन अगर आप इसके साथ गलत चीजों का सेवन करती हैं तो यह आपके पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पालक के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन गैस, अपच, ब्लोटिंग या एसिडिटी आदि की समस्या की वजह बन सकता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि आपको पालक के साथ किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए-

पालक के साथ ना लें दूध या पनीर

Spinach and digestion

अगर आप पालक का सेवन कर रही हैं तो उसके साथ दूध या पनीर के कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। दरअसल, पालक में ऑक्सलेट्स होते हैं, जबकि दूध या पनीर में कैल्शियम ज्यादा होता है। इसलिए, जब इन दोनों को एक साथ लिया जाता है तो कैल्शियम ऑक्सलेट बनता है, जिसे शरीर अच्छे से नहीं पचा पाता। इससे पेट में भारीपन या गैस बनने की शिकायत हो सकती है। अगर आपको पालक पनीर पसंद है तो आप इसे कभी-कभार खा सकते हैं, लेकिन रोजाना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:सेक्शुअल रिलेशन से पहले क्या नहीं खाना चाहिए? एक्‍सपर्ट से जानें

पालक पकाते वक्त ना लें नींबू

Foods to avoid with spinach

पालक के साथ नींबू का कॉम्बिनेशन टेस्ट को कई गुना बढ़ा सकता है। लेकिन अगर आप पालक को पकाते समय नींबू डालते हैं तो इससे नींबू का विटामिन सी खत्म हो जाता है। विटामिन सी की कमी से शरीर को आयरन का फायदा नहीं मिलता। इसलिए, अगर आप पालक के साथ नींबू ले रहे हैं तो ऐसे में उसे पकाने के बाद ही निचोड़े, लेकिन पकाते वक्त नहीं।

पालक के साथ ना लें टमाटर

Spinach food combinations

अगर आप पालक के साथ टमाटर का कॉम्बिनेशन लेते हैं तो इससे आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। दरअसल, इन दोनों में ही ऑक्सलेट्स होते हैं। इन्हें एक साथ लेने के ऑक्सलेट्स बढ़ जाते हैं। इससे पेट की लाइनिंग पर भी असर पड़ता है। अगर किसी का पेट सेंसेटिव है तो इससे गैस या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। अगर आपको ये कॉम्बो पसंद है तो तड़के में थोड़ा जीरा या अजवाइन जरूर डालना चाहिए। इससे एसिडिटी की शिकायत होने की संभावना कम रहती है।

इसे भी पढ़ें:14 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जामुन की गुठली का पाउडर खाने से क्या होता है?

पालक के साथ ना लें चीज

पालक के साथ चीज़ लेने से बचना चाहिए। दरअसल, फैट वाला चीज़ और ऑक्सलेट्स वाला पालक मिलकर आपके पाचन को धीमा कर देते हैं। इससे पेट में भारीपन का अहसास होता है और आपको गैस आदि की शिकायत हो सकती है। फाइबर और पानी की कमी होने से कब्ज का खतरा भी बढ़ जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP