मोटापे और थुलथुलेपन को कम करने के लिए पिएं यह देसी जूस, बेली फैट भी होगा कम

शरीर में बढ़ी हुई सूजन (इंफ्लेमेशन) और थुलथुलेपन (वजन बढ़ने) को कम करने के लिए, डाइट में कुछ खास बदलाव जरूरी है। इसके लिए, इंफ्लेमेशन को कम करने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
image

सेहतमंद रहने के लिए, वजन का मेंटेन होना, शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और हार्मोन्स का लेवल सही होना, शुगर और बीपी का लेवल सही होना और इंफ्लेमेशन कम होना जरूरी है। इंफ्लेमेशन बढ़ने पर न केवल, शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है बल्कि इससे शरीर में थुलथुलापन भी बढ़ने लगता है। हमारी डाइट और लाइफस्टाइल काफी हद तक हेल्दी रहने में हमारी मदद करता है। सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। मोटापा भी असल में कई बीमारियों की जड़ होता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए, वजन का कम होना जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर के थुलथुलेपन, मोटापे, इंफ्लेमेशन और बेली फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

शरीर के थुलथुलेपन, बेली फैट और इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए पिएं यह जूस

how to lose 5 kgs

  • करेला, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
  • अदरक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, वजन कम करने और बेली फैट कम करने में मदद करते हैं।
  • करी पत्ता, ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स, मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और कैलोरी को बर्न करते है
  • सेंधा नमक, शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करता है और इससे वजन कम होता है।
  • दालचीनी मेटाबॉलिज्म को सुधारने, वजन कम करने और इंसुलिन सीक्रेशन को बढ़ावा देने में मदद करती है। इससे शरीर में मौजूद, इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

यह भी पढ़ें-शरीर की सूजन और थुलथुलापन कम करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, महीने भर में फील होगा हल्कापन

घर पर कैसे बनाएं एंटी-इंफ्लेमेटरी जूस

karela for blood sugar level

सामग्री

  • करेला- आधा
  • करी पत्ते- 3-4
  • अदरक- आधा टीस्पून
  • कच्ची हल्दी- आधा टीस्पून
  • सेंध नमक- चौथाई टीस्पून
  • दालचीनी- 1 चुटकी
  • पानी- 100 मि.ली.

विधि

  • सभी चीजों को एक मिक्सर या जूसर में ग्रांइड कर लें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसे दिन में एक बार पिएं।

यह भी पढ़ें- इंफ्लेमेशन कम करने के लिए करें ये 5 काम, वजन कम होने के साथ मिल सकते हैं कई बड़े फायदे

एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, सेहतमंद रहने में और सूजन के कारण, बढ़े हुए थुलथुलेपन को कम करने में मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करेंs। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP