क्या आपको पता है कि आपके शरीर के किस हिस्से में चर्बी जमी है, यह आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। मसलन अगर आपके चेहरे और पेट के इर्द-गिर्द चर्बी जमी है, तो ऐसा शरीर में कोर्टिसोल लेवल के बढ़े होने के कारण हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानना और समझना जरुरी है। जिस तरह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमी चर्बी के पीछे अलग-अलग कारण होते हैं, उसी तरह उन्हें कम करने के तरीके भी अलग होते हैं। बात अगर बेली फैट की करें, तो इसे कम करने के लिए आपको खान-पान में बदलाव के साथ उन एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करना चाहिए, जो पेट और कमर के फैट को टारगेट करें। यहां हम आपको ऐसी ही 3 एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
एक्सरसाइज 1
- योगा मैट पर सीधा लेटें।
- हाथों को जमीन पर टिकाएं।
- अब शरीर के ऊपर के हिस्से को उठाएं।
- हाथों पर बल डालते हुए आपको पैरों को भी ऊपर की तरफ उठाना है।
- घुटनों को सीने की तरफ मोड़े।
- हथेलियों पर दबाव डालते हुए आगे और पीछे की तरफ जाएं।
- आपको हर बार पैरों को पूरा आगे की तरफ फैलाना है।
- ऐसा आपको 20 बार करना है।
- इससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा और बेली फैट कम करने में मदद मिलेगी।
एक्सरसाइज 2
- योगा मैट पर सीधा लेट जाएं।
- अब हथेलियों को जमीन पर टिकाएं।
- आपको पैरों को ऊपर की तरफ उठाना है।
- पैरों को जितना ऊपर उठा सकती हैं, उतना उठाना की कोशिश करें।
- आपको हिप्स को हाथों से पकड़ते हुए उन्हें भी ऊपर उठाने की कोशिश करनी है।
- ऐसा 10-20 बार करें।
- इससे भी पेट और कमर की जिद्दी चर्बी कम होगी।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है एक नहीं अलग-अलग तरीके का होता है बेली फैट, कम करने में मदद करेंगी ये चाय
एक्सरसाइज 3
- सबसे पहले योगा पेट पर सीधा लेट जाएं।
- अब एक पैर ऊपर उठाएं।
- अब इसे नीचे करें और दूसरा पैर उठाएं।
- बारी-बारी से दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं।
- इससे भी पेट की चर्बी कम होगी।
यह भी पढ़ें- जरा इधर लाओ कान...आपको बताएं पेट को अंदर करने के आसान सीक्रेट्स, कुछ ही हफ्तों में पतली कमर पर इतराएंगी आप
बेली फैट को कम करने के लिए रोजाना ये 3 एक्सरसाइज करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों