अप्रैल शुरू होते ही गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा है। तापमान अपने चरम पर है और पारा 40 डिग्री चल गया है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना बेहद जरूरी हो जाता है। गर्मी देखकर हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर शरीर को ठंडा कैसे रखा जाए? ऐसे में कुछ देसी ड्रिंक है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हम आपको एक्सपर्ट काजल अग्रवाल के बताए पांच सुपर कूल समर ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पीकर आप गर्मी को मत दे सकते हैं।
40 डिग्री तापमान में पिएं यह सुपर कूलिंग ड्रिंक
बेल
आपको बेल का शरबत पीना चाहिए। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को ठंडक देता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह पाचन को भी दुरुस्त करता है। आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। गर्मी के मौसम में बेल का शरबत पेट के लिए अमृत के समान होता है।
आम पन्ना
इसके अलावा आप कच्चे आम से बना आम पन्ना भी पी सकते हैं। यह चटपटा रिफ्रेशिंग ड्रिंक आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से लू से बचाव होता है, पाचन में सुधार होता है। यह विटामिन सी से भरपूर है इस वजह से यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है और हाइड्रेशन भी बनाए रख सकता है। रोजाना अगर आप एक गिलास आम पन्ना पीते हैं, तो फ्रेशनेस का एहसास होगा।
खीरे का जूस
खीरे का जूस आपके लिए सुपर कूलिंग ड्रिंक साबित हो सकता है। खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से यह शरीर को ठंडा रखता है। शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर है। इससे स्किन को फायदा होता है और डाइजेशन में भी सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-धनिया पत्ती के डंठल को बेकार समझने की न करें गलती, इस्तेमाल में लाने से मिल सकते हैं ये फायदे
तरबूज का जूस
View this post on Instagram
आप तरबूज का जूस भी गर्मियों में पी सकते हैं। इससे शरीर को इंस्टेंट ठंडक और एनर्जी मिल सकती है। इसमें भी पानी की काफी ज्यादा मात्रा होती है। विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर तरबूज का जूस आप के शरीर को हाइड्रेट करता है। स्किन को हेल्दी रखता है एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण आपको बीमारियों से भी बचाता है। इसे आप दोपहर के वक्त लेते हैं, तो आपको काफी राहत मिल सकती है।
गोंद कतीरा नींबू शिकंजी
गोंद कतीरा नींबू शिकंजी एक देसी ड्रिंक है। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है इस वजह से यह गर्मियों में शरीर को ठंडक और एनर्जी देती है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है। हीट स्ट्रोक से बचाव होता है। यह ड्रिंक शरीर की गर्मी को संतुलित करने में बहुत ही फायदेमंद होता है
यह भी पढ़ें-बेदाग चेहरा पाना है, तो रोज पिएं 2 मिनट में बनने वाला यह Detox Water
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों