Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

गर्मी में आपको एकदम फ्रेश रखेगी गोंद कतीरा से बनी ये 2 हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

गर्मी अपने चरम पर है। अप्रैल के महीने में तापमान 40 पहुंच गया है। ऐसे में आपका भी गर्मी से बुरा हाल है, तो ताजगी के लिए आप गोंद कतीरा से बने ये दो ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
Updated:- 2025-04-09, 15:07 IST
image

गर्मी का सितम अभी से ही दिखने लगा है। बाहर तो बुरा हाल होता ही है, घर में रहने वालों का भी गर्मी से बुरा हाल हो जाता है। इस गर्मी और बेचैनी से आराम पाने का एक ही तरीका है कि इन दिनों कुछ हाइड्रेटिंग पिया जाए, जिससे दिनभर ताजगी मिले। गर्मी में गोंद कतीरा एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग और सेहतमंद विकल्प है। यह शरीर को ठंडक देता है, इससे पेट भी ठंडा रहता है और एनर्जी की कमी भी महसूस नहीं होती है। आज हम आपको इससे बनने वाले दो हाइड्रेटिंग ड्रिंक की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपको ताजगी का एहसास होगा। डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने इस बारे में जानकारी दी है।

गोंद कतीरा और नारियल पानी ड्रिंक

gind katira drink for summer

सामग्री

  • 1 चम्मच गोंद कतीरा
  • एक गिलास नारियल पानी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • पुदीने की पत्तियां

विधि

  • गोंद कतीरा को रातभर भिगोकर रख दें।
  • सुबह यह जेली की तरह नजर आएगा।
  • एक गिलास नारियल पानी में गोंद कतीरा डालें।
  • इसमें आप चाहें तो एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
  • इसमें खटास के लिए एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • कुछ पुदीने की पत्तियां डालें।
  • आइस क्यूब डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

फायदे

नारियल पानी और गोंद कतीरा दोनों ही शरीर को हाइड्रेट करने का बेहतर तरीका है। गोंद कतीरा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इनमें एंटीऑक्सडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें-14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?

गोंद कतीरा और खीरे वाला ड्रिंक

gond katira and kheera drink for summer

सामग्री

  • 1 चम्मच गोंद कतीरा
  • 1 खीरा कद्दूकस किया हुआ
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • काला नमक एक चुटकी
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 गिलास ठंडा पानी
  • आइस क्यूब- 2 से 4


बनाने की विधि

  • गोंद कतीरा को भिगोकर रख दें,जिससे यह जेली जैसा बन जाएगा।
  • अब खीरे को कद्दूकस कर लें।
  • अब एक गिलास में खीरा नींबू का रस, शहद, काला नमक और गोंद कतीरा डालें।
  • इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। आइस क्यूब डालकर आनंद लें।

इसे पीने से हाइड्रेशन, एनर्जी बनी रहती है। पाचन तंत्र को भी काफी फायदा होता है।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है शतावरी को पानी में उबालकर पीने से महिलाओं को किन 10 समस्याओं में राहत मिल सकती है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

FAQ
गर्मियों में गोंद कतीरा और खीरे वाला ड्रिंक पीने से क्या होता है?
गोंद कतीरा और खीरा दोनों ही हाइड्रेशन प्रदान करता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।