Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

Expert Tips: क्या आप जानती हैं किचन में मसालों की तरह इस्तेमाल होने वाले जावित्री के हेल्थ बेनिफिट्स

खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला जावित्री नाम का मसाला हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में। 
Updated:- 2021-06-29, 17:42 IST
javitri spice main

किचन में इस्तेमाल होने वाले सभी मसाले जहां एक तरफ खाने में स्वाद का तड़का लगाते हैं, वहीं ये मसाले हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आपने मुख्य रूप से काली मिर्च, हल्दी और लौंग का इस्तेमाल कई बीमारियों के लिए किया होगा लेकिन किचन के और भी मसाले हैं जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं।

ऐसे ही मसालों में से एक है जावित्री। देखने में मुड़ी हुई छोटी लकड़ी की तरह दिखने वाली ये जावित्री हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। आइये नई दिल्ली की जानी मानी डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल (BHMS) से जानें इस मसाले के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में और इन्हें क्यों अपनी नियमित डाइट का हिस्सा बनाएं।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

javitri improve digestion

जावित्री नाम के मसाले का इस्तेमाल पाचन को सुचारु करने में मदद करता है। ये पेट संबंधी कई बीमारियों जैसे सूजन, कब्ज और गैस संबंधी समस्याओं से सफलतापूर्वक छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं आंत्र आंदोलनों को विनियमित करने के लिए भी ये मसाला अच्छा है। यदि आपको उल्टी जैसी समस्या है तब भी आप इस मसाले को पानी में उबालकर इसका सेवन करें ये पानी में उबलकर उल्टी को ठीक करने और दस्त से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

भूख बढ़ाए

javitri for apetite

यदि आपको कम भूख की वजह से कमजोरी की समस्या है तो आपको अपने भोजन में जावित्री मसाला जरूर शामिल करना चाहिए। इसे डाइट में शामिल करने से आपकी खाने की आदतें पूरी तरह से बदलने लगेंगी और आपको भूख न लगने की समस्या से निजात मिलेगा। जावित्री के सेवन से आपको अच्छी तरह से खाने में मदद मिलेगी जिससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: इन 10 फूड्स को डाइट में शमिल करके प्राकृतिक रूप से बढ़ाएं शरीर का ऑक्सीजन लेवल

तनाव कम करे

stress control

जावित्री मसाला तनाव को कम करने में मदद करता है। यह तनाव और चिंता को कम करता है और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है। जावित्री मसाला मानसिक थकावट से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं इस मसाले का इस्तेमाल आपको काम पर अधिक ध्यान देने में मदद कर सकता है और आपकी याददाश्त को भी बढ़ाता है।

दांतों को स्वस्थ रखे

healthy tooth banifits

जावित्री नाम का मसाला दांतों के अच्छे स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करता है। इसके इस्तेमाल से मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलता है। यह मसाला दांतों में दर्द और दर्द वाले मसूड़ों के लिए एक प्राकृतिक उपचार है और इसका उपयोग कई टूथपेस्टों में भी किया जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाए

javitri diet health

जावित्री मसाले का एक और स्वास्थ्य लाभ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने की क्षमता को बढ़ाना है। इसका इस्तेमाल शरीर में ब्लड के फ्लो को सुचारु करके त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाता है और कई बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

सर्दी और खांसी से राहत

cold remedy javitri

जावित्री मसाला सर्दी और खांसी का इलाज करता है! यह फ्लू और वायरल जैसी बीमारियों से शरीर को बचाता है और आपके शरीर को कई अन्य बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इसे डाइट में शामिल करने से जुखाम और खांसी की समस्या को जड़ से दूर किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: पाचन को रखना है दुरुस्त, तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

जोड़ों के दर्द से छुटकारा

joint pain javitri

जावित्री मसाला अपने गुणों के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है। यह संयुक्त दर्द और अन्य भड़काऊ स्थितियों का इलाज करता है। इतना ही नहीं, यह गठिया और लूम्बेगो जैसे रोगों के इलाज के लिए भी प्रभावी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। हड्डियों संबंधी कोई भी समस्या होने पर जावित्री को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

जावित्री फल के उपर्युक्त स्वस्थ लाभों की वजह से इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं, लेकि स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई अन्य समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना न भूलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।