herzindagi

Expert Tips: इन 10 फूड्स को डाइट में शमिल करके प्राकृतिक रूप से बढ़ाएं शरीर का ऑक्सीजन लेवल

आज कल के समय में शरीर का ऑक्सीजन लेवल प्राकृतिक तरीके से बढ़ाना सबसे बड़ी जरूरत है। कोरोना के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी शरीर के ऑक्सीजन लेवल के कम होने की वजह से हो रही है। आजकल जब कोरोना वायरस पूरी तरह से अपनी जड़ें जमा चुका है ऐसे में हमें अपने खान-पान को दुरुस्त करने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। कोरोना से बचाव के लिए शरीर का ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन करना जरूरी है। आइये <strong>फैट टू स्लिम ग्रुप की जानी मानी सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा</strong> से जानें शरीर के ऑक्सीजन लेवल को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है।&nbsp; &nbsp;

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 13 May 2021, 12:05 IST

काले चने

Create Image : freepik

काले चने आयरन का अच्छा स्रोत हैं और इनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। काले चने शरीर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में मदद करते हैं। काले चनों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। आप इन्हें स्प्राउट्स के रूप में भी ले सकते हैं। 

विटामिन -डी

Create Image : freepik

शरीर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन -डी से युक्त पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ कोरोना से रिकवरी में भी मदद मिलती है। 

संतरा

Create Image : freepik

संतरे में भरपूर मात्रा में  विटामिन सी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी जुखाम में भी फायदेमंद है। संतरा एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से संतरा कई बड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है साथ ही शरीर केऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसे अपनी नियमित डाइट में जरूर शामिल करें। 

तरबूज

Create Image : freepik

तरबूज का अधिकतम भाग पानी होता है जिससे ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन -ए जैसे पोषक तत्व शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं और ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में मदद करते हैं। 

स्ट्रॉबेरी

Create Image : freepik

स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनोल कंपाउंड होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी तत्व शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। सरोबेरी के सेवन से शरीर में ऊर्जा और ऑक्सीजन का लेवल मेन्टेन रहता है। कोरोना के मरीजों को भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

 

सेब

Create Image :

सेब में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व मौजूद होते हैं। सेब में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर में नयी कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। सेब का सेवन शरीर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में मदद करता है। 

 

कीवी

Create Image : freepik

कीवी में एक्टिनिडैन नामक एक एंजाइम होता है, जो शरीर में प्रोटीन के पाचन में मदद करता है। इसके साथ कीवी में मौजूद विटामिन -सी शरीर की कोरोना वायरस से रिकवरी में मदद करता है। कोरोना मरीजों के लिए कीवी का सेवन एक रामबाण उपाय है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन रहता है। 

आम

Create Image : freepik

विटामिन -ए और विटामिन -सी से भरपूर आम का सेवन शरीर में कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आम के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है जिससे कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आम के सेवन से शरीर का ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन होता है। 

आंवला

Create Image : freepik

आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, साथ ही विटामिन -सी का अच्छा स्रोत होने की वजह से आंवला का सेवन इम्युनिटी स्ट्रांग करता है। यही नहीं शरीर के भीतर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में आंवला की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसे अपनी नियमित डाइट में जरूर शामिल करें। 

भुना जीरा

Create Image :

शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखने के लिए भुने हुए जीरे की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। जीरा में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। ऑक्सीजन का लेवल पर्याप्त बनाए रखने के लिए जीरे को भून कर इसका इस्तेमाल करें इसमें नमक न मिलाएं।