PCOD और PCOS आजकल महिलाओं को परेशानी की वजह बन गया है। इसकी वजह से महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। चेहरे पर एक्ने, अनचाहे बाल आना, पीरियड्स का डिले होना, वजन बढ़ना और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण पीसीओडी की तरफ इशारा करते हैं। पीसीओडी यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज में महिलाओं की ओवरीज में पानी से भरी छोटी-छोटी सिस्ट बन जाती हैं। इसका असर महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर होता है। हालांकि, PCOD होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप प्रेग्नेंट नहीं हो पाएंगी। लेकिन, इस कंडीशन में आपको दवाईयों के साथ अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा वरना पीरियड्स नियमित नहीं होंगे और इसके लक्षण भी रिवर्स करना मुश्किल होगा। PCOD होने पर खाने की किन चीजों से आपको पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD होने पर खाने की इन चीजों को करें पूरी तरह अवॉइड
View this post on Instagram
- पेस्ट्री, कैंडी या कलरफुल सीरियल देखने में अच्छे लगते हैं और इनका टेस्ट भी अच्छा होता है। लेकिन अगर आपको पीसीओडी है, तो इनसे दूरी बनाना ही सही है। इन्हें खाने से इंसुलिन स्पाइक हो सकता है, हार्मोनल इंबैलेंस होते हैं, एक्ने हो सकते हैं और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं।
- आपको चिप्स, फ्राइस और नमकीन से भी दूरी बना लेनी चाहिए। ये रिफाइंड कार्ब्स, ट्रांस फैट्स और प्रिजर्वेटिव्स से भरपूर होती हैं। इनकी वजह से इंफ्लेमेशन, ब्लोटिंग और मोटापा बढ़ता है।
- आपको व्हाइट ब्रेड, पास्ता और मैदा से बनने वाली चीजें भी नहीं खानी चाहिए। इनमें प्रोसेस्ड कार्ब्स होते हैं, जो इंसुलिन लेवल बढ़ाते हैं और पीसीओडी के लक्षण जैसे थकान महसूस होने और क्रेविंग्स को बढ़ा सकते हैं।
- पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स से भी दूर रहें। इनमें शुगर अधिक मात्रा में होता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। ये हार्मोन बैलेंस को भी बिगाड़ते हैं।
यह भी पढ़ें-PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
- आपको बहुत अधिक पनीर, दूध या चीज को भी अवॉइड करना चाहिए। इससे महिलाओं में एंड्रोजन लेवल बढ़ सकता है और एक्ने बढ़ते हैं। ये पीरियड साइकिल को भी डिले करता है।
- बहुत अधिक कैफीन लेना शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाता है। इसकी वजह से ओव्युलेशन पर असर होता है और स्ट्रेस और मूड स्विंग्स बढ़ सकते हैं।
- फ्रोजन पिज्जा, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी टू ईट मील्स को भी अपनी डाइट से दूर रखें। ये सोडियम और प्रिजर्वेटिव से भरपूर होते हैं। इनकी वजह से मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल हेल्थ खराब होती है।
यह भी पढ़ें- PCOS में दवाई की तरह काम कर सकती हैं रसोई में रखी ये 7 चीजें, कुछ ही हफ्तों में लक्षण हो सकते हैं रिवर्स
PCOD के लक्षणों को मैनेज करने के लिए खान-पान और जीवनशैली में बदलाव बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों