Apple Shape Body में बेली फैट कम करना है? अपनाएं ये 5 आदतें

एप्पल शेप बॉडी में पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी को कम करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रमिता कौर ने 5 आसान आदतें बताई हैं। इन आदतों में मेथी का पानी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और खाने के बाद टहलना शामिल है, जो बेली फैट कम करने में मदद करेंगी।
Updated:- 2026-06-18, 18:50 IST
image

अगर आपका भी बॉडी टाइप विद्या बालन या सोनाक्षी सिन्हा जैसा है, तो आपकी बॉडी शेप एप्पल है। इसमें फैट पेट और कमर के आसपास ज्यादा जमा होता है और शरीर के बाकी हिस्सों जैसे हि‍प्‍स और पैरों की तुलना में कमर का हिस्सा ज्यादा चौड़ा दिखाई देता है। यह सिर्फ आपकी गलती की वजह से नहीं होता, बल्कि हार्मोंस के कारण होता है। जी हां, ऐसा इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से होता है। इस हिस्‍से के फैट से न सिर्फ पर्सनैलिटी खराब होती है, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी घेरने लगती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, इसे आप सही आदतों की मदद से मैनेज से कम कर सकती हैं। इन आदतों के बारे में हमें न्यूट्रिशनिस्ट, डाइट और लाइफस्टाइल कंसल्टेंट डॉक्‍टर रमिता कौर बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि एप्पल शेप बॉडी में पेट और कमर के आसपास फैट जमा होने के कारण इस हिस्से की चर्बी कम होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बेली फैट कम नहीं किया जा सकता। अगर आपकी कमर के आसपास तेजी से चर्बी जमा हो रही है और आपकी बॉडी शेप एप्पल है, तो कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं।

सुबह मेथी का पानी पिएं

मेथी का पानी ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्‍म को सपोर्ट करने में मदद करता है। इससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है। आप मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसका पानी पिएं।

methi water to reduce belly fat

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को रूटीन में शामिल करें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मसल्‍स को बनाती है। ज्‍यादा मसल्‍स होने से शरीर आराम करते समय भी ज्‍यादा कैलोरी बर्न कर सकता है, जिससे फैट को कम करने में मदद मिलती है।

एप्पल साइडर विनेगर और इसबगोल

खाने से पहले एप्पल साइडर विनेगर में इसबगोल मिलाकर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे ज्यादा खाने की आदत और अचानक बढ़ने वाली शुगर क्रेविंग को कंट्रोल किया जा सकता है।

apple cider vinegar to reduce belly fat

हर भोजन के बाद 15 मिनट टहलें

खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक करने से शरीर को ब्लड शुगर का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलती है। इससे एक्‍स्‍ट्रा एनर्जी फैट के रूप में जमा होने नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: 7 दिनों में कम करना है बेली फैट? आज से ही रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज...लटकती तोंद होगी अंदर

खाने के बाद दालचीनी का पानी पिएं

cinnamon water

अगर आप एप्‍पल शेप बॉडी में बेली फैट को कम करना चाहती हैं, तो खाने का बाद दालचीनी का पानी पीने की आदत डालें। यह पानी भोजन के बाद ब्लड शुगर को स्थिर रखता है। इससे बार-बार भूख लगने और मीठा खाने की इच्छा कम होती है।

यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से मटके की तरह हो गया है पेट, तो इन आसान तरीकों से कम करें बेली फैट

आप इन आदतों को अपनाकर बेली फैट को कम कर सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को भी अपनाना होगा। साथ ही आपको इस बात का भी ध्‍यान रखना होगा कि शरीर के किसी एक हिस्से से ही फैट कम नहीं किया जा सकता। जब शरीर का फैट कम होता है, तब पेट और कमर के आसपास की चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & magnific.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।