herzindagi
image

थायराइड को मैनेज करने में बेहद असरदार हैं ये 3 चीजें, रोजाना करें डाइट में शामिल

थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने का असर, शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। इसे मैनेज करने के लिए, डाइट में हेल्दी बदलाव करना जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई चीजों को रोजाना डाइट में शामिल करने से, थायराइड लेवल मैनेज हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-28, 12:00 IST

थायराइड हार्मोन, हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। थायरॉयड ग्लैंड द्वारा, ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3)और थायरोक्सिन (T4) हार्मोन का सीक्रेशन होता है। इस हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने का असर, शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। यह हार्मोन, डाइजेशन, दिल की धड़कन, वजन, बॉडी टेम्परेचर, फैट बर्निंग, फर्टिलिटी और एनर्जी पर असर डालता है। ऐसे में अगर इस हार्मोन का ज्यादा या कम सीक्रेशन हो रहा है, तो इन दोनों की चीजों का असर, आपके शरीर पर साफतौर पर होगा और इसके लक्षण भी नजर आने लगेंगे। ऐसे में इसका सही लेवल में होना जरूरी है। अगर आपके शरीर में थायराइड हार्मोन सही नहीं है, तो इसे मैनेज करने के लिए, थायराइड पिल का सेवन करना होगा। इसके साथ ही, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके भी थायराइड लेवल को बैलेंस किया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

मखाना

makhana health benefitd
मखाना, गुणों की खान होता है। थायराइड लेवल को मैनेज करने के लिए, डाइट में मखाने को शामिल करें। यह सेलेनियम से भरपूर होता है और थायराइड से जुड़ी दिक्कतों को कम करता है। यह डाइजेशन सुधारता है, कब्ज दूर करता है और वजन को मैनेज करने में भी मदद करता है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है। आप नट्स के साथ मिलाकर इसके लड्डू बना सकती हैं या इसे भूनकर या दूध के साथ ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से गिर रहे हैं बाल? पानी में मिलाकर पिएं इन 7 बीजों का पाउडर

मूंग दाल

moong daal for protein
मूंग प्रोटीन से भरपूर होता है और थायराइड पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों को मजबूती और शरीर को ताकत देता है। हफ्ते में 2-3 बार आप इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह फाइबर से भी भरपूर होती है और कब्ज को दूर करती है। शरीर को ताकत देने में भी यह मदद करती है।

पिस्ता

थायराइड को मैनेज करने में कई नट्स और सीड्स कारगर हैं। पिस्ता इन्हीं में से एक है। पिस्ता, कब्ज, इमोशनल हंगर, मूड स्विंग्स, नींद आने में मुश्किल और स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है। यह कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। पिस्ता, शरीर में खून की कमी दूर करता है। शाम के वक्त, मुट्ठी भर पिस्ता खाएं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

 

थायराइड को मैनेज करने में ये चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह के हिसाब से दवाई लेना और लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।