क्या आप PCOS या PCOD से परेशान हैं?
क्या इसकी वजह से आपके पीरियड्स अनियमित हो गए हैं?
क्या आपका वजन बढ़ता जा रहा है और लाख कोशिशों के बाद भी आप इसे कम नहीं कर पा रही हैं?
क्या आपको पता है कि किन चीजों को डाइट में शामिल करने से इसके लक्षण रिवर्स हो सकते हैं?
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि पीसीओएस कोई बीमारी नहीं है। यह एक कंडीशन है, जो शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा करती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी इस कंडीशन को खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके PCOS के लक्षण रिवर्स हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
घी
घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह हमारे टिश्यूज को पोषण देता है, इससे इंसुलिन लेवल सही होता है और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद मिलती है। घी में मौजूद ब्यूरेटिक एसिड, डाइजेशन को दुरुस्त करता है। पीसीओएस में अक्सर महिलाओं को पाचन संबंधी दिक्कतें हो जाती हैं। आप गुनगुने पानी में एक चम्मच घी ले सकती हैं। इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाली मुश्किलें भी दूर होती हैं।
फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सीड्स गुणों स भरपूर होते हैं। ये एस्ट्रोजन हार्मोन को मैनेज करने में मदद करते हैं।इन बीजों में लिग्नॉन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर होते हैं। इनसे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है और पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। ये बीज पीरियड क्रैम्प्स और इंफ्लेमेशन को भी कम करते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं PCOS के भी होते हैं अलग-अलग प्रकार? इससे जुड़ी जरूरी बातें जानें
नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स यूं तो सभी के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, अगर आपको पीसीओएस है तो आपको इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, इंसुलिन सेंसिटिविटी मे सुधार करते हैं और हार्मोन्स को बैलेंस कर सकते हैं। इनसे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- PCOS में दवाई की तरह काम कर सकती हैं रसोई में रखी ये 7 चीजें, कुछ ही हफ्तों में लक्षण हो सकते हैं रिवर्स
PCOS के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, इन चीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों