थायराइड की बीमारी नहीं करेगी परेशान, रोजाना डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

थायराइड की बीमारी आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका असर महिलाओं के पूरे शरीर और बॉडी फंक्शन्स पर होता है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से इससे बचा जा सकता है।
image

थायराइड महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। लाइफस्टाइल से जुड़ी यह कंडीशन आजकल लोगों में तेजी से देखने को मिल रही है। थायराइड ग्लैंड के ओवर या अंडर एक्टिव होने पर यह दिक्कत होती है। जब थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन सही लेवल से ज्यादा या कम रिलीज होता है, तो आप हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड हो जाता है। यही थायराइड के दो प्रकार हैं। थायराइड एक मेटाबॉलिक ग्लैंड है। इसलिए, थायराइड फंक्शन में सुधार होने पर वजन, मूड और एनर्जी पर असर होता है। थायराइड ग्लैंड की हेल्थ को मैनेज करने में डाइट का अहम रोल है। इसका असर महिलाओं के पूरे शरीर और बॉडी फंक्शन्स पर होता है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से इससे बचा जा सकता है और इसे कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

सुबह नाश्ते में इस तरह खाएं पपीता

papaya for thyroid
सुबह नाश्ते में 1 कटोरे पपीते को 1 टीस्पून कद्दू के बीज और 1 टीस्पून कद्दू के बीज के साथ खाएं। थायराइड में पपीता खाना बेहद फायदेमंद है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह फल, थायराइड फंक्शन को मैनेज कर सकता है। इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। सूरजमुखी के बीजों में, विटामिन-ए, जिंक और सेलेनियम होता है। यह थायराइड ग्लैंड को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करता है। कद्दू के बीज, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं। ये थायराइड हार्मोन को मैनेज करते हैं।

इस तरह पिएं नारियल पानी

नारियल पानी को बेसिल सीड्स के साथ लें। ये शरीर में ओमेगा-3 की मात्रा बढ़ाता है और इससे इंफ्लेमेशन कम होता है। नारियल पानी में मैग्नीशियम होता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और थायराइड फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद करता है।

खाली पेट पिएं धनिये के बीजों का पानी

coriander seeds drink for fatigue and dizziness
थायराइड को कंट्रोल करने में धनिये के बीजों का पानी मदद कर सकता है। यह नेचुरली थायराइड हार्मोन को रेगुलेट करता है। धनिये के बीजों में मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मेटाबॉलिज्म को सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने और थायराइड फंक्शन को मैनेज करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

थायराइड से बचने में ये मील्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP