वेट लॉस और हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये 3 फूड, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता से जानें

हर महिला चाहती है कि वह एकदम फिट और हेल्दी दिखे और इसके लिए वह एक्सरसाइज के साथ-साथ ऐसे फूड्स की तलाश में रहती है जो उनको वेट लॉस में मदद कर सके। इसलिए समय-समय पर हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते रहते हैं। आज हम आपको 3 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको वेट लॉस के साथ ही हेल्दी रखने में भी मदद करेंगे और यह आपके पेट के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इन फूड्स की जानकारी हमें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के इंस्टाग्राम को देखने के बाद मिली है। रुजुता दिवेकर आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनिल अंबानी और करीना कपूर जैसे सेलेब्स को फिट रहने के लिए गाइड करती हैं।
यूं तो सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को फिट रखने में मदद करने वाले हेल्दी फूड्स के बारे में बताती हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसे फूड्स को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, जिनका सेवन डाइट में जरूर किया जाना चाहिए। जी हां रुजुता दिवेकर ने 3 ऐसे फूड्स की लिस्ट शेयर की है जो अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और वजन कम करने के लिए जरूरी हैं। लिस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके फायदों के बारे में भी अपने फैन्स को बताया है। आइए जानें कौन से हैं ये 3 फूड्स।
इसे जरूर पढ़ें: आयुर्वेदिक सुपरफूड्स खाएंगी तो बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी
View this post on Instagram
1. केले का आटा

केला एक बहुमुखी फल है जिसे कई तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। केले के आटे में जरुरत से ज्यादा आवश्यक मिनरल तत्व और विटामिन्स शामिल होते हैं जैसे जिंक, विटामिन ई, मैग्नीशियम और मैग्नीज। इसके अलावा में इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम शामिल होता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
- हेल्थ- पेट के लिए बढ़िया और प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है (स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करता है। इसे थालीपीठ या भाकरी / रोटी में बनाया जा सकता है।)
- फैट लॉस - एनर्जी प्रदान करता है और फैट बर्न करने में हेल्प करता है।
2. मूंगफली

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। इसे खाने से ताकत मिलती है। ये विटामिन ई और विटामिन बी 6 से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
- हेल्थ- मूंगफली मोनो अनसैचुरेटेड फैट्स ( MUFA) से भरपूर होती है और इसमें रेसवेराट्रोल मौजूद होता है। यह दोनों ही तत्व हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।
- फैट लॉस - प्रोटीन और मिनरल से भरपूर होने के कारण, इसका इस्तेमाल स्नैक के रूप में किया जा सकता है। साथ ही यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है।
3. नारियल

चाहे आप इसका इस्तेमाल चटनी के रूप में करें या स्वादिष्ट कोकोनट राइस के रूप में, यह एक ऐसा भोजन है जो आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देता है। जी हां पौष्टिक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि याददाश्त भी बेहतर होती है। नारियल विटमिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है इसलिए ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है।
इसे जरूर पढ़ें: सौंफ की चाय रोजाना पीएं और बेदाग और निखरी त्वचा पाएं, वजन भी होगा कम
- हेल्थ- लॉरिक एसिड में समृद्ध, यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल एजेंट के रूप में काम करता है।
- फैट लॉस- नारियल कमर से लेकर हिप तक के फैट में सुधार करने में मदद करता है और इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है।
तो आप किसका इंतज़ार कर रही हैं? इन हेल्दी और पौष्टिक फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्थ के साथ-साथ तेजी से वेट लॉस भी करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।