मोटापा नहीं, सूजन है? इस डाइट प्लान से मिल सकता है फायदा

अगर आप भी सूजन की वजह से मोटी नजर आती हैं, तो आपको ये 2 दिनों वाला डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-17, 14:51 IST
image

मोटापा एक बड़ी समस्या है,लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा लोग शरीर में सूजन की समस्या से परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी हिडन समस्या है,जिसे अक्सर लोग बढ़ा हुआ वजन समझ बैठते हैं और वजन घटाने की जद्दोजहद करने लगते हैं।अगर आप भी सूजन से परेशान हैं, तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए 3 दिनों का डाइट प्लान बता रहे हैं, जिससे आपको फायदा हो सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल जानकारी दे रही हैं।

शरीर की सूजन कम करने के लिए फॉलो करें 2 दिनों का डाइट प्लान

पहले दिन

सुबह खाली पेट अजवाइन और मेथी का पानी पिएं। यह पाचन को दुरुस्त करता है और सूजन कम करने में मदद करता है।
5 भीगे हुए बादाम और 2 अखरोट खाएं। यह हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करते हैं।

नाश्ता में मूंग दाल का चीला पुदीने की चटनी के साथ खाएं। यह हल्का और प्रोटीन से भरपीर होता है।
तुलसी अदरक की चाय पी सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं और सूजन कम करती है।

मिड मॉर्निंग नाश्ते में 1 चम्मच आंवला पाउडर गर्म पानी में मिलाकर पिएं। यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है।
नारियल पानी पिएं। यह नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट है और शरीर की सूजन को कम करता है।

दोपहर में बाजरे की रोटी-लौकी की सब्जी के साथ खाएं। साथ में खीरा, गाजर और मेथी के बीज का रायता का सेवन करें।

शाम के नाश्ते में भुने हुए चने या मखाने खाएं। यह हल्का और पौष्टिक नाश्ता है।
साथ में अदरक वाली ग्रीन टी पिएं। यह सूजन को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है।

रात के भोजन में मूंग दाल की खिचड़ी खाएं। और सोने से पहले जीरा -अजवाइन का पानी पिएं।

यह भी पढ़ें-स्नैक्स में खाएं यह टेस्टी डिश, बार-बार नहीं लगेगी भूख

दूसरे दिन

diet plan to reduce inflammation

खाली पेट गर्म पानी में 1 चम्मच हल्दी, कालीमिर्च और नींबू का शॉट पिएं। यह सूजन कम करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
5 भीगे हुए बादाम और 1 खजूर खाएं। यह ऊर्जा प्रदान करते हैं।

नाश्ते में ढेर सारी सब्जियों वाला उपमा खाएं। यह फाइबर से भरपूर होता है।
साथ में तुलसी और दालचीनी वाली चाय पिएं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और शरीर को आराम पहुंचाती है।

मिड मॉर्निंग में अमरूद या मुट्ठी भर अनार के दाने खाएं। साथ में भीगे हुए सब्जा के बीज का पानी पिएं।

दोपहर के भोजन में आप ज्वार की रोटी और तुरई की सब्जी खाएं। ये दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं।
इसके साथ सलाद पर अलसी के पाउडर छिड़ककर खाएं।

शाम के नाश्ते में ताजे नारियल के टुकड़े या भुने कमल के बीज खाएं। यह हल्का और पौष्टिक नाश्ता है।
अदरक वाली ग्रीन टी पिएं। यह सूजन कम करके पाचन को बेहतर करने में मदद करती है।

रात के बोजन में पालक मूंग दाल का सूप लें। यह हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

यह भी पढ़ें-Roz 1 Katori Chawal Khane Se Kya Hota Hai: क्‍या रोज 1 कटोरी चावल खाने से वाकई Weight बढ़ सकता है? एक्‍सपर्ट से जानें सच्‍चाई

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP