रोज एक चम्मच धनिया - पुदीने की चटनी खाने से सेहत को क्या फायदे होंगे?

स्वादिष्ट और चटपटा खाना हर किसी को पसंद आता है। बहुत ऐसे लोग हैं जो खाने को चटपटा बनाने के लिए अचार के साथ खाते हैं, तो कुछ लोग चटनी खाते हैं। धनिया-पुदीने की चटनी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। क्या आपको मालूम है कि यह हरी चटनी सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं है इससे सेहत को भी काफी फायदा मिलता है। अगर कोई व्यक्ति रोज एक चम्मच हरी चटनी का सेवन करता है तो उसे काफी फायदा मिलता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शीनम कालरा मल्होत्रा जानकारी दे रही हैं। आइए जानते हैं रोज एक चम्मच धनिया - पुदीने की चटनी खाने से सेहत को क्या फायदे होंगे?
धनिया - पुदीने की चटनी खाने से सेहत को क्या फायदे होंगे?
View this post on Instagram
हेल्थ एक्सपर्ट तो बताती हैं कि अगर आप इस चटनी का रोजाना सेवन करते हैं तो आपके पाचन स्वास्थ्य के साथ चमत्कार हो सकता है। अगर आपको एसिडिटी, सूजन, कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्या है तो इस चटनी को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसमें इस्तेमाल पुदीना और धनिया एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को संतुलित करने और उसे शांत करने में मदद करते हैं।
- पुदीना आपके पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। यह पाचन समस्याओं की तीव्रता को काम करता है।
- पुदीना की ताजगी आपके पाचन तंत्र को सुकून देती है। वहीं धनिया के ठंडक गुण इसे एसिडिटी और सूजन के लिए प्रभावी उपाय बताते हैं।
- चटनी विटामिन सी से भरपूर होता है, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें आयरन की मात्रा भी होती है जिससे खून की कमी भी दूर की जा सकती है।
यह भी पढ़ें-वीकली मील प्लानिंग में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं ये टिप्स
चटनी बनाने की विधि

- एक मुट्ठी ताजा पुदीना के पत्ते
- एक गुच्छा धनिया पत्ते
- एक छोटा टुकड़ा अदरक
- एक चुटकी नमक
- एक नींबू का रस
- दो से चार लहसुन की कलियां
- एक चुटकी जीरा पाउडर
विधि
- इन सभी सामग्री को एक साथ मिक्सर में डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
- इसे जार से निकाल लें, इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं।
- इसे आप डिप या स्प्रेड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पराठे के साथ खा सकते हैं।
- दाल चावल के साथ भी इसे शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।