केले का आकार आखिर क्यों हमेशा होता है टेढ़ा ? जानें इसके पीछे की असल वजह

क्या अपने कभी सोचा है आखिर केले का शेप टेढ़ा ही क्यों होता है? आज हम आपको इस फल के आकार के ऐसा होने की वजह बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता होता है।
Scientific reason banana shape

केला बेहद ताकतवर फल होता है। इस फल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। केला अधिकतर हर सीजन में मिलता है। जिम जाने वाले ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करने से पहले केले का सेवन जरूर करते हैं। बाकि फलों की तुलना में केला काफी सस्ता मिलता है। बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई इस फ्रूट को खाना पसंद करता है, लेकिन क्या कभी आपने केले के आकार पर ध्यान दिया है? आखिर केले का शेप टेढ़ा ही क्यों होता है। अन्य फलों की तरह यह गोल और सीधा क्यों नहीं होता है। आपको जानकारी के लिए बता दें केले की इस तरह का शेप होने की वजह प्रकृति की कौन-सी अनोखी प्रक्रिया और वैज्ञानिक कारण है। आज हम आपको इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं।

केले का आकार टेढ़ा होने की वजह?

आपको जानकारी के लिए बता दें केले के टेढ़े होने की वजह से पौधों का सूर्य की ओर झुकाव होने की प्रक्रिया है। पौधों की इस प्रक्रिया को Negative Geotropism कहा जाता है। अधिकतर फल गुरुत्वाकर्षण की वजह से नीचे की ओर झुकते हैं, लेकिन केले के पेड़ में लगा फल सूरज की रोशनी की ओर मुड़ते हैं। जिसकी वजह से केले का शेप टेढ़ा होता है।

banana health benefits

दरअसल, जब केले के पेड़ में फल आने शुरू होते हैं तो उसकी कलियां शुरुआत में तो नीचे की ओर बढ़ती हैं, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ने लगती हैं वैसे ही यह सूरज की किरणों की तरफ मुड़ने लगती हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसी की वजह से केले का शेप सीधा न होकर टेढ़ा होता है।

ये भी पढ़ें:क्या फ्रिज में रखने से खराब हो जाता है पपीता और केला? जानें किन फलों को फ्रिज में रखने की नहीं होती जरूरत

केले के टेढ़ा होने के अन्य कारण

केले का पौधा नही बल्कि यह घने बाग में होते हैं। केले का पेड़ का तना काफी कमजोर होता है। वहीं केले के पेड़ में आपको यह फल गुच्छों में नजर आएगा। जिसकी वजह से इसका पेड़ झुकने लगता है। ऐसे में केले के टेढ़े होने के पीछे कोई संयोग नहीं बल्कि जैविक कारण शामिल है। बॉटनिकल हिस्ट्री के अनुसार केले के पेड़ सबसे पहले रेनफॉरेस्ट के बीच पैदा हुए थे।

negative geotropism banana explanation

इस जगह पर पर्याप्त सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती थी। जिसकी वजह से केलों को उसी वातावरण में ढलना पड़ा और जब वहां सूरज की किरणें पहुंची तो केले टेढ़े होने लगे।

ये भी पढ़ें:सीधी या चौकोर नहीं! आखिर गोल क्यों होती है जलेबी? 90% लोगों को नहीं पता इसका कारण

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP