हमारी किचन में कई तरह की धातु के कपड़े होते हैं। हर बर्तन को यूज करने से लेकर क्लीनिंग का तरीका सबका अलग होता है। ताकि बर्तनों की चमक लंबे समय तक बनी रहे। वहीं कुछ बर्तन ऐसे होते हैं जिनकी साफ-सफाई का हमें ज्यादा ध्यान रखना होता है। अन्यथा वो जल्दी खराब होने लगते हैं। आज के मॉडर्न युग में स्टील और लोहे की जगह नॉन-स्टिक के बर्तनों ने ले ली है। नॉन-स्टिक के बर्तनों की खास बात यह होती है कि इनमें कोई भी डिश बनाने पर वो जल्दी जलती नहीं है। दरअसल, इस बर्तन में टेफ्लॉन की कोटिंग होती है। जिसकी वजह से नॉन-स्टिक के बर्तनों में खाना चिपकता नहीं है। इन बर्तनों में खाना पकाते वक्त आपको ज्यादा घी-तेल की भी जरूरत नहीं होती है। इसके विपरीत नॉन-स्टिक के बर्तनों पर तेल, स्मेल या जल जाने पर हमें उन्हें बहुत सावधानी के साथ साफ करना पड़ता है। अन्यथा वो जल्दी खराब हो जाते हैं।
आपके किचन में भी नॉन-स्टिक बर्तनों का जरूर इस्तेमाल होता होगा। इसके साथ ही कॉर्न फ्लोर भी जरूर आपकी किचन में होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में कॉर्न फ्लोर को नॉन-स्टिक के बर्तनों पर डालने के बाद क्या होता है। इसके बारे में बताने जा रहे हैं। अधिकतर हाउसवाइफ इसके बारे में नहीं जानती हैं। अगर आप कॉर्न फ्लोर का यूज केवल कुकिंग में करती हैं, तो आज हम आपको इसकी मदद से नॉन-स्टिक के बर्तनों को साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं। ऐसा करने से आपके कई काम आसान हो जाएंगे। आइए जानें कैसे इसका यूज आपको नॉन-स्टिक के बर्तनों पर करना है।
कॉर्न फ्लोर को नॉन-स्टिक के बर्तनों पर डालने से क्या होता है?
आइए इस लेख में जान लेते हैं कि कॉर्न फ्लोर को नॉन-स्टिक के बर्तनों पर डालने से आपके कौन से काम आसान हो सकते हैं।
चिकनाई होती है दूर
अक्सर नॉन-स्टिक के बर्तनों में कोई डिश बनाने पर उसमें तेल चिपका रह जाता है। ऐसे में वो क्लीन करने के बाद भी एकदम साफ नहीं होता है। इसके लिए आप बर्तन को पानी से साफ करने के बाद उसको सुखा लें। अब सूखे बर्तन पर आपको कॉर्न फ्लोर डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है। इसके बाद हाथों की मदद से कॉर्न फ्लोर को पैन पर रगड़ें। और फिर स्क्रबर में डिश वॉश लेकर साफ करें और पानी से धो लें। नॉन-स्टिक पैन से चिकनाई हट जाएगी।
स्मेल होगी दूर
नॉन-स्टिक के बर्तनों को ज्यादा रगड़कर साफ नहीं कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने के बाद कभी स्मेल रह जाती है। आप नॉन-स्टिक बर्तनों से बदबू हटाने के लिए उसपर थोड़ा कॉर्न फ्लोर और नींबू डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को थोड़ी देर पड़ा रहने के बाद लिक्विड डिश वॉश डालकर इसको स्क्रबर की मदद से हल्के हाथ से साफ करके पानी से धो लें। बदबू गायब हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: गर्म नॉन-स्टिक पैन पर नमक और नींबू की स्लाइस लगाने से क्या होगा? जानें सफाई के अन्य हैक्स
स्क्रैच से बचाव
यदि आप नॉन-स्टिक के बर्तनों को कॉर्न फ्लोर से साफ करती हैं, तो इससे उन बर्तनों पर स्क्रैच लगने का खतरा नहीं रहेगा। कॉर्न फ्लोर एक सौम्य क्लीनिंग ऑब्जेक्ट है। जिससे नॉन-स्टिक के बर्तन खराब नहीं होते हैं।
लंबे समय तक बर्तन सेफ
कॉर्न फ्लोर आपके नॉन-स्टिक के बर्तनों की कोटिंग को भी खराब होने से बचाता है। जिसकी वजह से बर्तन लंबे समय तक खराब भी नहीं होते हैं।
ये भी पढ़ें: नॉन-स्टिक पैन में न पकाएं ये चीजें, पड़ सकता है पछताना
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों