herzindagi
ram mandir

अयोध्या धाम तक पहुंचने के लिए क्या है सबसे अच्छा ट्रेवल ऑप्शन? यहां जानें सही रूट मैप

यदि आप अयोध्या धाम जाने के बारे में सोच रही हैं और आपको अच्छा ट्रेवल विकल्प जानना है तो यह लेख आपके लिए है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से कि आप अयोध्या धाम कैसे पहुंच सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 
Editorial
Updated:- 2025-11-25, 13:27 IST

25 नवंबर यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से साकेत कॉलेज हेलीपैड पहुंचकर राम पथ होते हुए मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं। ऐसे में पुष्पवर्षा के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई है। उनके लिए अलग मार्ग तैयार किया गया है। वे रामपथ से होते हुए जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से श्री राम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में यदि आप भी अयोध्या धाम जाने की सोच रही हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए बेस्ट रूट क्या रहेगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अयोध्या धाम पहुंचने के लिए सबसे सुरक्षित और अच्छा धाम क्या है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अयोध्या धाम पहुंचने के लिए सबसे सुरक्षित और अच्छा ट्रेवल विकल्प क्या है। पढ़ते हैं आगे... 

अयोध्या धाम

अयोध्या नगरी उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर बसी है। यह जिला श्री राम की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां जाने के लिए कई मार्ग हैं जैसे- सड़क मार्ग, हवाई या ट्रेन। आईए समझते हैं कि ये तीनों कैसे आपको अयोध्या धाम पहुंचा सकते हैं-

1 - 2025-11-25T130850.611

यदि आप दिल्ली से अयोध्या जा रही हैं तो आपके पास दो रूट ऑप्शंस हैं। आप मथुरा और आगरा होकर 10 घंटे में अयोध्या पहुंच सकती हैं। इस रूट से मंदिर 678 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आपको यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जाना होगा।

वहीं दूसरा रास्ता है गढ़मुक्तेश्वर और बरेली होकर आप 11:30 घंटे में राम भूमि पर अपने कदम रख सकती हैं। इसके लिए आपको 649 किलोमीटर की ड्राइविंग करनी है। यह एनएच9, एनएच530 और एनएच27 से होकर आपको अयोध्या पहुंचाएगी।

अगर आप वाराणसी से अयोध्या जा रही हैं तो 219 किलोमीटर में आप मंदिर के दर्शन कर सकती है। इसके लिए आपको तकरीबन 4 से 4:30 घंटे की ड्राइव लगेगी। हालांकि, यह आपकी स्पीड पर भी निर्भर करता है। इसके लिए तीन रूट का विकल्प है। प्रयागराज से अयोध्या 169 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से चार घंटे में आप आसानी से अयोध्या पहुंच सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें -Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम मंदिर ध्वज पर आखिर 3 शक्ति-चिन्ह ही क्यों हैं? यहां जानें उनका सही अर्थ और खासियत

वहीं, पटना से अयोध्या 412 किलोमीटर है। जहां आपको 7 घंटे 20 मिनट का टाइम लग सकता है। हालांकि, ये ट्रैफिक पर भी निर्भर करता है। इसके लिए आपको आजमगढ़ होकर या गोरखपुर होकर जाना होगा। कानपुर से अयोध्या 231 किलोमीटर है।

1 - 2025-11-25T130850.611

इसके लिए आपको 5 घंटे की दूरी तय करनी होगी। वहीं, भोपाल और रांची की बात करें तो भोपाल से 781 किलोमीटर और रांची से 667 किलोमीटर की दूरी पर अयोध्या स्थित है। ऐसे में तकरीबन 13 से 16 घंटे का सफर आपको तय करना होगा।

ट्रेन का सफर

वहीं अगर ट्रेन की बात करें तो अयोध्या धाम जाने के लिए अयोध्या मंदिर के पास दो रेलवे स्टेशन का विकल्प मौजूद हैं। जिसका नाम है अयोध्या और फैजाबाद। यदि आप दिल्ली से अयोध्या जा रही हैं तो पुरानी दिल्ली से अयोध्या का समय 10 घंटे 31 मिनट का है। ऐसे में कैफियत एक्सप्रेस आपके बेहद काम आ सकती है। इसके अलावा वंदे भारत, एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस पर भी आपके बेहद काम आएगी। 

लखनऊ से आप अयोध्या जा रही हैं तो तीन से चार घंटे लगते हैं। यहां पर लगातार ट्रेन चलती है। अयोध्या जाने के लिए वाराणसी से जम्मू तवी एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस विकल्प है। इसके अलावा अन्य शहरों के लिए इलाहाबाद, कानपुर, पटना, भोपाल से चलने वाली सीधी ट्रेन अयोध्या तक जाती है। ऐसे में भारतीय रेलवे की वेबसाइट से अपना टिकट बुक कर सकती हैं।

हवाई अड्डे से

यदि आप हवाई जहाज से जाने के लिए सोच रही हैं तो महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम को विकसित किया गया है जो कि अयोध्या में मौजूद है। इसके अलावा लखनऊ चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या से निकटतम हवाई अड्डा है। यहां से अयोध्या की दूरी 130 किलोमीटर है। यहां जाने के लिए आपको आसानी से टैक्सी और बस भी मिल जाएगी। साथ ही अयोध्या आने के लिए गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी हवाई अड्डे तक भी पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -Ram Mandir Dhwajarohan 2025: आज अभिजीत मुहूर्त के साथ बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, जानें मंगलवार के दिन ही क्यों हो रहा है राम मंदिर ध्वजारोहण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।