26 जनवरी आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस दिन पूरा देश गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाता है। साल 1950 को इसी दिन देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था। लेकिन, गणतंत्र दिवस के मौके पर इतिहास का जिक्र न हो ऐसा संभव नहीं है। इतिहास में लड़े गए युद्दों के बारे में जानना, लड़ाई से संबंधित हथियारों और वीर सैनिकों के बारे में जानने के लिए वॉर म्यूजियम (युद्ध संग्रहालय) में जाते हैं, तो भारतीय सेना की विजयगाथा से रूबरू होने का पूरा मौका मिलता है, और ये भी करीब से जानने का मौका मिलता है कि लड़ाई में किस तरह से भारतीय सेना ने हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। आज इस लेख में हम आपको देश के कुछ प्रमुख वॉर मेमोरियल और म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं।
- इंडियन एयरफोर्स म्यूजियम
- जैसलमेर वॉर म्यूजियम
- महाराजा रणजीत सिंह वार म्यूजियम
- नेशनल वॉर मेमोरियल
इंडियन एयरफोर्स म्यूजियम
दिल्ली में स्थित इंडियन एयरफोर्स म्यूजियम देश का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण वॉर म्यूजियम है। अगर आपको प्रथम विश्व युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक के इतिहास से रूबरू होना है, तो आपको यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़रूर घूमने जाना चाहिए। यहीं नहीं, भारतीय सेना के महान योद्धाओं के पराक्रम के बारे में और इतिहास में इस्तेमाल किये गए कई फाइटर प्लेन और जेट विमान से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: देश की इन जगहों पर जाकर रिपब्लिक डे को बना सकते हैं यादगार
जैसलमेर वॉर म्यूजियम
कहा जाता है कि वर्ष 1971 में 'लोंगेवाला की लड़ाई' में शहीद सैनिकों को सम्मानित करने के लिए जैसलमेर वॉर म्यूजियम की स्थापना की गई है। इस म्यूजियम में डिस्प्ले हॉल, एक ऑडियो-विजुअल रूम और एक स्मारक है। डिस्प्ले हॉल में परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित वीर जवानों के नाम उल्लेख है। इस म्यूजियम में लड़ाई में इस्तेमाल किये गए टैंकों, तोपों और सैन्य वाहनों और पुराने हथियारों को जाकर देख सकते हैं।
Recommended Video
महाराजा रणजीत सिंह वॉर म्यूजियम
लुधियाना में स्थित महाराजा रणजीत सिंह वॉर म्यूजियम देश का एक प्रमुख वॉर म्यूजियम है। कहा जाता है कि इस म्यूजियम में प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के साथ-साथ महाराजा रणजीत सिंह से संबंधित सभी जानकारी और युद्ध में इस्तेमाल किये गए तोप, टैंक, फाइट प्लेन, अन्य हथियार आदि सब देखने को मिल जायेंगे। इस म्यूजियम में देश के लिए शहीद हुए महान योद्धाओं की तस्वीरें व उनके इतिहास के बारे में भी लिखा गया है। (गणतंत्र दिवस संदेश)
इसे भी पढ़ें: वीकेंड में घूमने के लिए बेहद ही खास है करनाल की ये खूबसूरत जगहें
नेशनल वॉर मेमोरियल
दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल विभिन्न युद्धों और मिलिट्री ऑपरेशन्स में शहीद हुए सैनिकों की याद बनवाया गया है। कहा जाता है कि इस वॉर मेमोरियल में लगभग बीस हज़ार से अधिक शहीद सैनिकों के नाम उल्लेख है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि देश के प्रधानमंत्री ने साल 2019 में 26 जनवरी से एक दिन पहले ही इस मेमोरियल का उद्घाटन किया था। शहीद हुए सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और इतिहास से परिचित होने के लिए आप भी यहां घूमने जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@static.toiimg.com,hindi.holidayrider.com,team-bhp.com)