वीकेंड में घूमने के दिल्ली के आसपास की जगहों के बारे में जब भी बात होती है, तो अमूमन जयपुर, उदयपुर या फिर नीमराना जैसी जगहों के बारे ही जिक्र होती है। लेकिन, इन सब के अलावा भी दिल्ली के आसपास कुछ ऐसी बेहतरीन जगहे हैं, जहां वीकेंड में घूमने और मौज-मस्ती के लिए जा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरियाणा की एक खूबसूरत शहर करनाल के बारें में। 'राइस बाउल ऑफ इंडिया' यानि चावल के खेते के लिए प्रसिद्ध करनाल शहर के बारे में कहा जाता है कि शहर की स्थापना महाकाव्य महाभारत के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक 'कर्ण' ने प्राचीन काल में की थी। यहां ऐसी कई खूबसूरत जगहे हैं, जो वीकेंड में घूमने और मौज मस्ती के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।
कर्ण झील
करनाल के साथ-साथ हरियाणा के लिए सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है 'कर्ण झील'। यहां आपको अमूमन हजारों सैलानी पिकनिक मानते हुए दिख जायेंगे क्यूंकि, करनाल का यह बेहद ही लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। इस झील के आसपास मौजूद प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को और भी अधिक लुभाती है। इस झील में आप नौका विहार का भी मजा उठा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए निकले हैं, तो इस झील में नौका विहार करने के बाद झूले और अन्य एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बगल में स्थित खूबसूरत मोरनी हिल्स घूमने का प्लान आप भी बनाएं
कन्टोनमेंट चर्च टावर
कर्ण झील के बाद करनाल में सबसे प्रसिद्ध घूमने के लिए कोई जगह है, तो उस जगह का नाम है कन्टोनमेंट चर्च टावर। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान निर्माण इस चर्च को रोमन शैली में बनवाया गया है। इस चर्च के बारे में यह कहा जाता है कि करनाल छावनी चर्च टॉवर क्षेत्र में सिख की बढ़ती सैन्य शक्ति की चुनौती का सामना करने के ब्रिटिश द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था। लगभग पैंतीस मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कन्टोनमेंट चर्च टावर दोस्त और परिवार के साथ घूमने लिए एक बेहतरीन जगह है।
Recommended Video
दुर्गा भवानी मंदिर
करनाल के साथ-साथ पूरे हरियाणा के लिए सबसे पवित्र स्थल है यह मंदिर। चार सौ साल से भी अधिक पुराना मां दुर्गा भवानी मंदिर आज भी लाखों भक्तों के लिए आस्था का प्रतिक बना है। कहा जाता है इस मंदिर में नव दुर्गा स्वरूप और भगवान विष्णु अवतार के कई स्वरूप विराजमान है। अगर आप ट्रिप में करनाल के किसी धार्मिक जगह को शामिल करना चाहते हैं, तो इस मंदिर से कोई बेहतरीन जगह नहीं। मंदिर में भगवान शिव, हनुमान और सूर्य भगवान की मूर्ति समेत करीब 60 देवी देवताओं की मूर्ति विराजमान है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की सर्दी से बचना है तो जनवरी में इन गरम जगहों पर जाएं घूमने
अटल पार्क
करनाल के सेक्टर आठ में मौजूद हरियाणा का सबसे बड़ा पार्क है। यह पार्क लगभग पचास एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में एक ओपन-एयर जिम, तालाब, फव्वारे और एक खूबसूरत झील भी मौजूद है, जहां आप खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। करनाल में यह जगह रोमांटिक कपल्स के लिए भी बेहद लोकप्रिय है। यह पिकनिक स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां आप सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच कभी भी दोस्त या परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।