Apple Peel Hacks: बचे हुए सेब के छिलके फेंके नहीं, यूं करें इस्तेमाल

क्या किचन में बचे हुए सेब के छिलकों का कटोरा है?
क्या आप यह फेंकने की सोच रही हैं? तो रुकें!
सेब के बचे हुए छिलकों को आप अपने किचन में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं।
यकीन नहीं आ रहा है?
तो इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़ें।
जी हां, हमेशा सारी बची हुई चीजें पूरी तरह से बेकार नहीं होती है। उदाहरण के लिए, सेब के छिलके बस कुछ क्विक टिप्स के साथ एक नया जीवन प्राप्त कर सकते हैं। किचन में सेब के छिलकों का इस्तेमाल करने के कुछ दिलचस्प तरीके जानने के लिए पढ़ें।
सेब और दालचीनी की चाय बनाएं

एक कप गर्म और ताजा चाय पीना किसे पसंद नहीं होता है? आप अपने सेब के छिलकों को एक स्वादिष्ट चाय में बदल सकती हैं। एक सॉस पैन में, थोड़ा पानी डालें। फिर इसमें एक छोटा सा दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे ऐसे ही छोड़ दें। पैन में सेब के छिलके डालकर पकाएं। कुछ मिनटों के बाद इसे छान लें। चाय में अपने स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह से हिलाएं और चाय का मजा लें। दालचीनी और सेब दोनों के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ हैं इसलिए आप वास्तव में दोषी महसूस किए बिना शाम को एक सुंदर गुलाबी रंग की चाय का आनंद ले सकती हैं।
सलाद को सेब के छिलके से सजाएं
क्या आपको सलाद का फ्रेश बाउल लेना पसंद है? तो आप इसमें सेब का ट्विस्ट डालकर इसे एक बेहतर ट्रीट में बदल सकती हैं। सेब के छिलकों को छोटे और लंबे टुकड़ों में काट लें और इन सेब स्ट्रिप्स को अपने फल या सब्जियों के सलाद के ऊपर रखें। फिर टेस्टी और हेल्दी सलाद का मजा लें।
इसे जरूर पढ़ें: गाजर के बेकार छिलके का यूं करें इस्तेमाल
एप्पल साइडर विनेगर बनाएं

जी हां, आप घर पर ही सेब के सिरके की बोतल खुद से बना सकती हैं। एक बोतल में सेब के छिलके, थोड़ी चीनी और पानी डालें। चीनी घुलने तक हिलाएं। जार को ढक्कन या कपड़े से ढक दें। जार को लगभग 3-4 हफ्ते के लिए एक अंधेरी जगह पर बैठने दें। घर का बना सेब का सिरका तैयार है।
छिलकों से चिप्स बनाएं
हम सभी को झटपट और सेहतमंद नाश्ता पसंद है और सेब के छिलके के भुने चिप्स जैसा कुछ नहीं। एक पैन में, थोड़ा मक्खन और दालचीनी चीनी डालें। अच्छी तरह से हिलाएं और फिर सेब के छिलके डालें। इस सॉस में सेब के छिलकों को डालकर क्रिस्पी होने तक भूनें। ऐसा करके आप हेल्दी ब्रेकफास्ट का सेवन करेंगी।
सेब के छिलके का जैम बनाएं

आप अपने घर पर सेब के छिलके की मदद से जैम भी बना सकती हैं और इसे बनाना बहुत ही आसान है। एक पैन में सेब के छिलके और पानी डालें। यदि आपके पास सेब है तो आप इसे भी इसमें मिला सकती हैं। फलों को नरम होने तक उबालें। स्वादानुसार चीनी डालकर उबाल लें।
लगभग 1/2 कप नींबू का रस निचोड़ें और अच्छी तरह मिलाएं। एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और फ्रिज में रखें। आपको जेली जैसी स्थिरता मिलेगी। आप इसे नाश्ते के रूप में या ब्रेड टोस्ट के साथ खा सकती हैं।
बेकरी चीजों के स्वाद को बढ़ाएं
अगर आप घर पर बेकरी की चीजें बनाना पसंद करती हैं तो सेब के बचे हुए छिलके वफ़ल्स, मफिन्स, केक्स या टार्ट्स जैसे सामानों के लिए बढ़िया टॉपिंग हो सकते हैं। साथ ही इससे आपके बेकरी की चीजों में फाइबर की मात्रा भी बढ़ा जाएगी। सेब के फ्रेश और स्वादिष्ट फ्लेवर के लिए आप थोड़ा सा सेब भी काट सकती हैं। आप उनमें कुछ दालचीनी मिलाकर अच्छा स्वाद प्राप्त कर सकती हैं।
स्मूदी में स्वाद के लिए इनका इस्तेमाल करें

सेब के छिलकों को जिप लॉक बैग में रखा जा सकता है। आप उन्हें फ्रीजर में रख सकती हैं और जब भी आप स्मूदी बनाती हैं तो उन्हें स्वाद के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए ब्लेंडर में, स्मूदी के लिए आवश्यक सभी सामग्री डालें और थोड़े से सेब के छिलके डालें। ब्लेंड करें और आपके पास सेब के छिलकों की अच्छाई के साथ एक स्वादिष्ट ड्रिंक मौजूद है।
बर्तनों से दाग को साफ करें
एल्युमिनियम के बर्तनों से दाग साफ करने के लिए आप सेब के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। पानी के साथ मिलाकर इसे एक उबाला दिलाएं और फिर आंच को स्लो पर करके लगभग 30 मिनट तक उबालें। सेब के छिलके में मौजूद एसिड एल्युमीनियम कुकवेयर से दाग हटाने में मदद करता है।
छिलकों को जेली में बदल दें
क्या आप जानती हैं कि सेब के छिलके एक बेहतरीन जेली बनाई जा सकती है? ठीक है, अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो अब करें। यह बनाने में आसान है और बचे हुए सेब के छिलकों का इस्तेमाल करने का एक शानदार तरीका है।
इसके लिए, सेब का जूस बनाने के लिए छिलकों का इस्तेमाल करें। फिर इसमें पेक्टिन को मिलाएं और स्वादिष्ट जेली में बनाएं। यह आपको बहुत पसंद आएगी।
इसे जरूर पढ़ें:अदरक के छिलकों को बेकार समझकर फेंके नहीं, ये 5 समस्याएं दूर करें
क्या आपने कभी बचे हुए सेब के छिलकों का इस्तेमाल करने के लिए विचारों की खोज की है? यदि आप मेरे जैसी हैं और बर्बाद करना पसंद नहीं करती हैं, तो शायद यह आपके दिमाग में एक या दो बार जरूर आया होगा। खैर, सेब के छिलकों को कूड़ेदान में डालते रहने की जरूरत नहीं है। बचे हुए सेब के छिलकों का इस्तेमाल ऊपर बताए कई तरीकों से किया जा सकता है।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसे ही और आसान हैक्स और टिप्स के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।