उत्तराखंड राज्य में गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश, खूबसूरती के मामले में बड़े से बड़े हिल स्टेशन को टक्कर देता है। यहां लोग सुकून के पल बिताने आते हैं। क्योंकि, यहां भीड़ होने के बाद भी आपको सुकून का अहसास होगा। लोग घंटों तक यहां गंगा किनारे बैठते हैं और आरती सुनते हैं। यहां लक्ष्मण झूला, राम झूला, बीटल्स आश्रम जैसे कई दर्शन के लिए अच्छी जगहें हैं। लेकिन ऋषिकेश घूमने में आने वाला हर कोई केवल सुकून की तलाश में नहीं आता। यहां हर साल हजारों-लाखों लोग एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी आते हैं। ऋषिकेश एडवेंचर प्रेमियों के लिए सबसे ज्यादा खास है। क्योंकि, ज्यादा से ज्यादा लोग यहां राफ्टिंग का मजा लेने जाते हैं। ऋषिकेश, देश में बेस्ट राफ्टिंग प्लेस के लिए जाना जाता है। लेकिन, केवल राफ्टिंग ही नहीं, यहां आप अलग-अलग एडवेंचर एक्टिविटी भी कर पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऋषिकेश में राफ्टिंग के अलावा और क्या कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग (Things to do in Rishikesh)
ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ बंजी जंपिंग का भी मजा उठा सकते हैं। यह छोटा सा खूबसूरत शहर बंजी जंपिंग के लिए भी जाना जाता है। आपको जगह-जगह प्राइवेट टूर प्लानर बंजी जंपिंग की सुविधा देते हुए नजर आएंगे। कई ऐसे प्लानर भी हैं, जो कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग के साथ बंजी जंपिंग भी करवा सकते हैं। बंजी जंपिंग के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुक सकते हैं।
ऋषिकेश में कयाकिंग (Adventure Activities in Rishikesh)
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ आप कयाकिंग भी कर सकते हैं। कई लोगों को रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग सेम लगती है, लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि, कयाकिंग में एक छोटी बोट होती है, जिसे पानी में अकेले आपको संभालना होता है। लेकिन रिवर राफ्टिंग में आपके साथ 8 से 10 लोग भी हो सकते हैं। इसमें एक साथ आप सभी को बोट पर बैलेंस बनाना होता है।
इसे भी पढ़ें-Valley of Flowers in Uttarakhand: वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए कैसे मिलेगा पास? जानें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस यहां
ऋषिकेश में फ्लाइंग फॉक्स
फ्लाइंग फॉक्स ऐसा गेम है, जिसमें आपको रस्सी पर लटकाया जाता है और एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर लेकर जाया जाता है। इसमें रस्सी आपके पीठ की तरफ लगी होती है और आपका चेहरा नीचे की तरफ होता है, जिससे आप ऊंचाई से नीचे का नजारा देख पाते हैं। दिल से कमजोर लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए, हर कोई इसे नहीं कर पाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों