herzindagi
how to get pass for permits for the valley of flowers trek

Valley of Flowers in Uttarakhand: वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए कैसे मिलेगा पास? जानें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस यहां

वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप इसके रूट की पूरी जानकारी ले लें। क्योंकि, यहां तक पहुंचने का रास्ता केवल पैदल चढ़ाई करके ही है। आप आधा सफर भले ही अपनी गाड़ी से कर पाएंगे, लेकिन इसके बाद 10 से 12 किमी तक आपको पैदल चलना पड़ेगा।
Editorial
Updated:- 2025-06-03, 16:01 IST

उत्तराखंड के चमोली में स्थित वैली ऑफ फ्लावर्स घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है। इस जगह की खासियत एक साथ ढेर सारे फूलों का नजारा देखने के लिए लोग स्पेशली यात्रा प्लान करते हैं। लेकिन कई लोगों को यात्रा के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती, जिसकी वजह से वैली ऑफ फ्लावर्स तक पहुंचना उनके लिए भारी पड़ जाता है। इसका सबसे जरूरी पार्ट है रिजस्ट्रेशन। क्योंकि बिना रिजस्ट्रेशन करवाए आप वैली ऑफ फ्लावर्स का नजारा देखने नहीं जा पाएंगे। कई लोग इसके बारे में नहीं जानते होते हैं, इसलिए उन्हें यात्रा में परेशानी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए पास क्यों जरूरी है? (Valley of Flowers Online Registration)

Valley of Flowers Online Registration1

  • ध्यान रखें कि वैली ऑफ फ्लावर्स 1 जून से पर्यटकों के लिए खुल गया है और सितंबर तक आप यहां जा सकते हैं। भारतीय और विदेशी, हर पर्यटक को यहां जाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • अगर आप यह परमिट नहीं लेंगे, तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी। अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं, तो आप ऋषिकेश में ऑफलाइन भी करवा सकते हैं।
  • फूलों की घाटी के लिए परमिट केवल 1 दिन के लिए वैध है। इसलिए आप रजिस्ट्रेशन करवाकर कभी भी यात्रा नहीं कर सकते। जिस दिन के लिए पास लिया है, आपको उसी दिन जाना होगा।
  • फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान की आधिकारिक वेबसाइट से आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • यह पास यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को होने से रोका जाए। 

इसे भी पढ़ें-Punjab to Hemkund Sahib Yatra: पंजाब से पहली बार हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रही हैं तो इन रूट्स से करें सफर

वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन? (Valley of Flowers Registration)

Valley of Flowers RegistrationSS

  • इसके लिए सबसे पहले आपको https://valleyofflower.uk.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना है। यह आधिकारिक वेबसाइट है।
  • वेबसाइट खोलते ही आपको सामने अप्लाई फॉर परमिट का ऑप्शन मिलेगा। यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने ट्रेक का ऑप्शन आएगा।
  • इस घाटी तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेक करना होता है, इसलिए ट्रेकिंग का परमिट लेना जरूरी है। इसमें ट्रेक का नाम, डेट और कितने लोग साथ जा रहे हैं, इससे जुड़ी सभी डिटेल्स आपको डालनी होगी।
  • इस तरह आपका पास बनकर तैयार हो जाएगा, इसे आप ऑनलाइन भी डाउनलोड करके रख सकते हैं।
  • परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। लेकिन सभी के लिए आपको पास लेना होगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-हिमाचल में नारकंडा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन शानदार वॉटरफॉल में डुबकी लगाना न भूलें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।