धरती पर स्वर्ग हैं देश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन्स, रिटायरमेंट के बाद अपनों के साथ बसने का करेगा मन

Best hill stations to go after retirement: कामकाजी लोगों के लिए रिटायर होना का मतलब होता है कि अब एक अध्याय शुरू होने वाला है।
रिटायरमेंट जीवन का वो समय होता है, जब कई लोग जीवन आराम से बिताना चाहते हैं। इसलिए अधिकतर लोगों के पास रिटायरमेंट को लेकर नई-नई योजनाएं पहले से ही होती हैं।
जब कोई जॉब से रिटायर होता है, तो जीवन के कुछ पल गांव-देहात से लेकर हिमालय की हसीन वादियों में बिताने के बारे में सोचता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रिटायरमेंट के बाद हिमालय में बस जाना चाहते हैं।
अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद हिमालय की हसीन वादियों में घूमने या बसने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी पहुंच सकते हैं।
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
अगर आप रिटायरमेंट के बाद हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में घूमने से लेकर बसने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर डलहौजी से बेहतरीन और शांत जगह आपको नहीं मिलेगी। डलहौजी, हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और शांतिप्रिय हिल स्टेशन भी माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने डलहौजी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। डलहौजी की जीवनशैली और शुद्ध वातावरण रिटायरमेंट के बाद घूमने के लिए खास बनाते हैं। डलहौजी में ऐसे कई अध्यात्मिक केंद्र भी हैं, जहां आप अध्यात्म से जुड़ सकते हैं।
मुख्य आकर्षण:
- चमेरा झील
- कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य
- खज्जियार
इसे भी पढ़ें: Romantic Places: मई में पार्टनर के साथ देश की इन रोमांटिक जगहों पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंच जाएं
चकराता, उत्तराखंड
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित चकराता एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है, जहां घूमना और बसना कई लोगों का सपना होता है। चकराता, देहरादून जिले में स्थित है, जो देहरादून मुख्य शहर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
चकराता का शांत और शुद्ध वातावरण आपके रिटायरमेंट की छुट्टियों में चार चांद लगा सकते हैं। चकराता, शहरी जीवन से दूर एकांत में जीवन-यापन करने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है। यहां आप प्रकृति के बीच अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। यहां का मौसम भी आपको खूब पसंद आएगा।
मुख्य आकर्षण:
- टाइगर फॉल्स
- चिल्मिरी गर्दन
- बुधेर गुफाएं
वागामोन, केरल
दक्षिण भारतीय राज्य केरल में घूमने से लेकर बसने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुन्नार, वायनाड या इडुक्की हिल स्टेशन्स का ही नाम लेते हैं और वागामोन जैसे शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन को भूल जाते हैं।
केरल की भाग-दौड़ भरी जीवनशैली से दूर वागामोन, रिटायरमेंट के बाद घूमने और बसने के लिए एक बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, बादलों के ढके पहाड़ और चाय-कॉफी के बागानों के बीच में सुकून का पल बिता सकते हैं। वागामोन की प्राकृतिक सुंदरता भी आपको खूब मोहित करेगी।
मुख्य आकर्षण:
- चंद्र माला
- उलीपूनी वन्यजीव अभयारण्य
- मरमाला वॉटरफॉल
इसे भी पढ़ें: नैनीताल से 150 किमी के आसपास में स्थित इन अनदेखी जगहों को एक्सप्लोर किया? वीकेंड में पहुंच जाएं
गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम की राजधानी गंगटोक, नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से एक है, जो हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों का स्वागत करता है। इसलिए रिटायरमेंट के बाद कई लोग गंगटोक में घूमने और बसने का सपना देखते हैं।
गंगटोक का शुद्ध और शांत वातावरण आपके रिटायरमेंट की छुट्टियों में चार चांद लगा सकते हैं। यहां की जीवनशैली भी आपको खूब आकर्षित करेगी। यहां आप प्रकृति के बीच में खुशहाल सुबह से लेकर हसीन शाम बिता सकते हैं। यहां आपको तिब्बती प्रभाव भी दिखेगा। यहां आप आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि के अवसर से भी जुड़ सकते हैं।
मुख्य आकर्षण:
- बाबा मंदिर
- नाथुला दर्रा
- हनुमान टोक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@chakrata.official,amit___raw/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।