ऋषिकेश से महज 59 किमी दूर स्थित यह जगह पर्यटकों की बन रही है पहली पसंद

Hidden Places Near Rishikesh: ऋषिकेश उत्तराखंड का एक खूबसूरत और प्रमुख हिल स्टेशन है। ऋषिकेश को कई लोग योग नगरी के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन गंगा नदी के तट पर स्थित है। ऋषिकेश अपनी खूबसूरती और गंगा नदी के अलावा, सबसे अधिक रिवर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं। ऋषिकेश में घूमने के लिए तो एक से एक बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन इसके आसपास घूमने की बात होती है, तो कई शिवपुरी यह देवप्रयाग का ही नाम लेते हैं और चंबा जैसी हसीन जगह को भूल जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको चंबा की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद खुद को जन्नत में होने का एहसास प्राप्त कर सकती हैं।
उत्तराखंड में चंबा कहां है? (Where Is Chamba In Uttarakhand)

चंबा की खूबसूरती और खासियत के बारे में जानने से पहले आपको यह बता दें कि चंबा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में नई टिहरी शहर के पास स्थित एक खूबसूरत गांव होने के साथ-साथ एक मनमोहक हिल स्टेशन भी है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि चंबा मसूरी और ऋषिकेश को जोड़ने वाली सड़कों के जंक्शन पर स्थित है। चंबा, ऋषिकेश से करीब 59, मसूरी से करीब 54 किमी और धनौल्टी से करीब 67 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Heaven Near Nainital: नैनीताल से करीब 45 किमी दूर स्थित यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं, गर्मी में ठंड का मजा मिलेगा
उत्तराखंड का चंबा क्यों प्रसिद्ध है? (Why Chamba Is Famous)

समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर मौजूद चंबा उत्तराखंड का एक छिपा हुआ खजाना है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने चंबा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
चंबा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां ऋषिकेश और मसूरी जैसी भीड़-भाड़ नहीं होती है, इसलिए यहां कई लोग सुकून का बिताने के लिए पहुंचते हैं। चंबा, पहाड़ों के लुभावने दृश्यों के लिए भी खूब जाना जाता है।
चंबा पर्यटकों के लिए क्यों खास है? (Why Chamba Is Famous For Travellers)

चंबा पर्यटकों के लिए बेहद खास है। चंबा को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत मन जाता है। गर्मी के मौसम में यहां कई पर्यटक ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा, शहर की भाड़-दौड़ से दूर यहां कई लोग हसीन और सुकून का पला बिताने पहुंचते हैं।
चंबा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी प्रसिद्ध है। चंबा के कई लोग ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग का शानदार और मजेदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, गर्मियों के यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
चंबा और आसपास में घूमने की जगहें (Best Places Near Chamba)

चंबा की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। जैसे-चंबा व्यू पॉइंट और पहाड़ी के टॉप पर स्थित बटखेम कालिका देवी मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चंबा के आसपास में स्थित नई टिहरी शहर, टिहरी बांध, टिहरी झील और कुंजापुरी जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: देहरादून से माउंटेन बाइक राइड के लिए बेहतरीन रूट्स, सफर में लुभावने दृश्यों से लेकर इन एक्टिविटी का लुत्फ उठाएं
ऋषिकेश से चंबा कैसे पहुंचें?
ऋषिकेश से चंबा पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए ऋषिकेश बस स्टैंड से उत्तराखंड रोडवेज पर लेकर चंबा जा सकते हैं। इसके अलावा, ऋषिकेश से स्कूटी रेंट पर लेकर भी चंबा की हसीन वादियों में घूम सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@bhagyashreejain06,uttarakhandnatural
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।