गर्मी में कोई भी काम करने में आलस बहुत आता है। घर की सफाई से लेकर किचन का काम करने तक...ये सब काम टाइम पर निपटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा तेज धूप, पसीना या उमस होने की वजह से हो सकता है। इससे बॉडी थकी-थकी रहती है और मन भी सुस्त बन जाता है।
ऐसे में पूरे दिन किचन में खड़े होकर खाना बनाना हमारा मूड खराब कर सकता है। क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे गर्मियों में भी किचन के काम को जल्दी निपटाया जा सके? जी हां, कुछ ऐसे स्मार्ट गैजेट्स हैं जिनकी मदद से आप किचन में कुकिंग कोथोड़ा कूल बना सकते हैं। तो आइए इन टूल्स के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।
इलेक्ट्रिक कुकर या राइस कुकर
आप कुकर के बजाय इलेक्ट्रिक कुकर या राइस कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आंच कम लगती है और खाना आराम से पक भी जाता है। इसमें आप दाल, चावल, खिचड़ी या स्टू को राइस कुकर में बना सकते हैं।
इसमें पकाया गया खाना बहुत की स्वादिष्ट और जल्दी बनता है। बस आपको इसे सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए, जिसे इंटनरनेट से आसानी से सीखा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-किचन में रखे हुए ये टूल्स मिनटों में निपटा सकते हैं आपका काम, जानें कैसे
इंडक्शन कुकटॉप
हमें सबसे ज्यादा गर्मी गैस से पास खड़े होकर लगती है। इसलिए हमारा मन नहीं करता गैस के पास खड़े रहने का, लेकिन आप इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे न सिर्फ गर्मी से बचा जा सकता है, बल्कि खाना जल्दी भी बनाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए बिजली की जरूरत पड़ेगी और बर्तन भी इंडक्शन वाले चाहिए होंगे क्योंकि नॉर्मल बर्तन इसपर काम नहीं करते हैं।
मिक्सर ग्राइंडर और चॉपर
खाना बनाने से ज्यादा सब्जी काटने में परेशानी होती है। सब्जियों को धोकर काटने में काफी टाइम लगता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो मिक्सर ग्राइंडर या चॉपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे न सिर्फ आपका टाइम बचेगा, बल्कि हाथ से काटने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। आजकल मार्केट में कई तरह के चॉपर आने लगे हैं, जिनका इस्तेमाल सब्जियों को काटने के लिए किया जा सकता है।
माइक्रोवेव और एयर फ्रायर
माइक्रोवेव में झटपट खाना गर्म या तैयार किया जा सकता है। इसमें आप ठंडी चीजों जैसे खाना या चाय को गर्म करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाकी नॉन-वेज या ग्रिल आइटम्स को बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। वहीं, एयर फ्रायर में काम को आसान बनाया जा सकता है। इसमें हेल्दी और जल्दी बनने वाले स्नैक्स बनाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-हर किचन में होने चाहिए ये जरूरी टूल्स और अप्लायंसेज, कई सारे काम हो सकते हैं आसान
इन टिप्स से बनाएं प्लान
- आप गर्मी में खाना प्लान करके बनाएं, ताकि सब्जियों को पहले ही काटकर या खरीदकर रखा जा सके। ऐसा करने से न सिर्फ आपका टाइम बचेगा बल्कि आपको परेशानी भी नहीं होगी।
- अगर आपके किचन में एग्जॉस्ट फैन या छोटा कूलिंग फैन हो, तो गर्मी बहुत कम महसूस होगी। अगर नहीं है तो लगवा लें क्योंकि इस वक्त इसकी बहुत जरूरत है।
- गर्मियों में आप हल्का और जल्दी बनने वाली डिशेज को सेलेक्ट करें जैसे दही-चावल, मूंग दाल चीला, पोहा, उपमा, आम पन्ना या छाछ जैसे ठंडक देने वाले चीजें आदि।
- गर्मी में खाना खाने के लिए स्टील या शीशे के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आसानी से साफ भी हो जाएगी और खाना भी जल्दी ठंडा नहीं होगा।
इस तरह आप किचन का काम आसान बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों