Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

किचन में रखे हुए ये टूल्स मिनटों में निपटा सकते हैं आपका काम, जानें कैसे

आज हम आपको उन अंडररेटेड किचन टूल्स के बारे में बताएंगे जो किचन में आपके काम को बहुत आसान बना देते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-07-01, 20:21 IST
best efficient kitchen tools

एक महिला अपना काफी समय किचन में निकाल देती है। पहले सुबह के नाश्ते की टेंशन फिर लंच और डिनर के कारण हमारा दिन तो किचन में ही गुजरता है। कुकिंग से लेकर किचन का सारा काम भी हमें भी देखती हैं। साथ ही हर तरह के टूल्स और कुकवेयर को सही ढंग से रखना और उनकी साफ सफाई पर भी हमें ध्यान देना जरूरी होता है क्योंकि यह अप्लायंस, टूल्स और कुकवेयर आपके लिए आवश्यक होते हैं।

लेकिन आपको पता है कि इनके अलावा भी आपके किचन में ऐसी कई चीजें हैं, जो बहुत जरूरी होती हैं। ऐसे कई छोटे-छोटे टूल्स होते हैं, जिन्हें हम नजरअंदज कर देते हैं। आज आपको हम बताएंगे कि कैसे आप उन्हीं छोटे और अंडररेटेड टूल्स की मदद से आप किचन के काम मिनटों में निपटा सकती हैं।

1. लेमन स्क्वीजर

lemon squeezer  effiecient kitchen tool

स्क्वीजर आपके किचन का वो छोटा टूल है जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। अब इसी तरह अगर आप बड़ा स्क्वीजर रखें तो जूस निकालने में आपको बहुत आसानी होगी। इससे सारा रस आराम से निकल भी जाता है और बीज एक तरफ निकल जाते हैं। बस अब बिना गंदगी मचाए के आप नींबू के साथ-साथ अन्य फलों का भी जूस निकल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : कामकाजी महिलाओं के बड़े काम आएंगे ये किचन अप्लाइंसेस

2. चॉपिंग बोर्ड

हम सभी किचन सेटअप में अच्छी धार वाले चाकू के बारे में बात करते हैं। लेकिन हमारे घर के लिए चॉपिंग बोर्ड भी उतना ही जरूरी है। अगर आपको सब्जियों की अच्छी चॉपिंग करनी है, तो वो एक चॉपिंग बोर्ड में ही हो सकती है। चॉपिंग बोर्ड आपके किचन स्लैब में सेट हो जाता है और आप उसमें अच्छी तरह कटिंग और चॉपिंग कर सकती हैं। प्लेट या इधर-उधर कटिंग-चॉपिंग से आपका किचन जो पहले फैला-फैला लगता था, वो अब नहीं लगा करेगा।

3. पोटैटो मैशर

potato masher effiecient kitchen tool

क्या आप आलू या किसी सब्जी को मैश करने के लिए हाथों का इस्तेमाल करती हैं? क्या आपको पता है कि पोटैटो मैशर आपके लिए कितना प्रभावी है। आप आलू को इससे मैश कर सकते हैं। आप टमाटर आदि की चटनी बना रही हैं, तो उसे पोटैटो मैशर से पीसा जा सकता है। साथ ही पाव भाजी बनाने के लिए सब्जियों को झटपट इससे मैश किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : बेस्ट किचन अप्लाइंसेस बिगिनर्स के काम को बना देंगे आसान

4. गार्लिक प्रेसर

सब्जियों या दालों में लहसुन तो पड़ता ही है और उसे छीलने और काटने में कितना टाइम लगता है। आपका यह समय कम हो सकता है, अगर आपके पास गार्लिक प्रेसर हो। यह न सिर्फ लहसुन का छिलका लगेगा बल्कि उसे चॉप करके भी आपको देगा। अब आपको तड़का लगाना हो या फिर लहसुन (लहसुन के फायदे) अपने खाने में कैसे भी शामिल करना आप कर सकते हैं।

आप भी इन टूल्स को अब नजरअंदाज न करें और छोटे-छोटे काम को करने में आसानी होगी। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें जरूर बताएं। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही हैक्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।