
भारतीय रसोई में हर दिन सब्जी और दाल के संग रोटी जरूर बनती है। बिना रोटी के स्वाद अधूरा लगता है। आपने देखा होगा हम चाहे कितना भी कम आटा गूंथ लें, लेकिन थोड़ा बहुत बच ही जाता है। ऐसे में हम उसे फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं। अब जब हम फ्रिज में रखे आटे को बाहर निकालते हैं, तो आटा की ऊपरी परत काली पड़ने के साथ वो काफी सख्त भी हो जाता है। इस आटे से अब रोटी या पराठा बनाना आसान होता है। सबसे ज्यादा इस तरह की परेशानी सर्दियों के दिनों में होती है। दरअसल, ठंड की वजह से आटे की नमी कम होती है और उसका ग्लूटन टाइट हो जाता है। ऐसे में फ्रिज में रखा आटा कड़ा हो जाता है। यदि आपको भी रोजमर्रा की जिंदगी में इस तरह की दिक्कत होती है तो आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आटा एकदम सॉफ्ट रहेगा।
यदि आपको फ्रिज में रखा हुआ आटा सॉफ्ट चाहिए तो उसके लिए आप जब भी फ्रिज में आटा रखें तो उसके ऊपर थोड़ा देसी घी लगाकर फिर फ्रिज में स्टोर करें। ऐसा करने से आटा एकदम मुलायम रहता है।

आप ठंड के दिनों में जब भी फ्रिज में आटा स्टोर करने तो आप जिस भी बर्तन में आटे को रख रही हैं, तो उसके ऊपर प्लास्टिक शीट लगाएं। उसके बाद रखना है। ऐसा करने से प्लास्टिक शीट की वजह से आटे के अंदर बिल्कुल हवा नहीं जाएगी। जिसकी वजह से आटा टाइट नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: How to Knead Dough: आटे को रखना घंटों तक सॉफ्ट या बनानी हो सॉफ्ट रोटियां, ये कुकिंग हैक्स कर देंगे काम आसान

हमेशा फ्रिज में आप जब भी आटे को रखें तो उसको कांच के बर्तन में रखना चाहिए। उसके ऊपर कोई गीला सूती कपड़ा ढक दें। ऐसा करने से आटा एकदम मुलायम बना रहा है।
ये भी पढ़ें: फ्रिज में रखकर हार्ड हो जाता है आटा? इन तरीकों से कर सकते हैं नरम

इसके अलावा यदि आप आटे को प्लास्टिक बैग में पैक करके रखती हैं, तो उससे भी आटा एकदम फ्रेश और सॉफ्ट बना रहता है। और रोटियां फूली बनती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik/Shutterstock/meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।