गोल रोटी बनाना आज भी कई लोगों के लिए सपना जैसा है। काफी बैचलर्स रोटियां बना लेते हैं, वो बड़ी बात है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आटा सही ढंग से गूंथा हुआ हो, तो रोटी भी अच्छी बनती है। मगर आटा यदि हार्ड हो जाए, तो उससे रोटी बनाने में मुश्किल हो सकती है।
अब सर्दियों में किचन के काम जल्दी निपटाने के लिए अक्सर लोग ज्यााद आटा गूंथकर उसे फ्रिज में रख देते हैं। जब जरूरत होती है, तो आटा निकालकर उससे रोटी बनाई जा सकती है, लेकिन आटे को फिरन से नरम करने के लिए एक सवा घंटा इंतजार करना पड़ता है।
इस लेख में हम आपको ऐसे सिंपल हैक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से रोटी वाले आटे को नरम कर सकते हैं।
दूध सख्त आटे को नरम बनाने के लिए अच्छा विकल्प है। दूध में मौजूद फैट आटे को नरम बनाती है, जिससे रोटियां भी नरम बनती हैं। अगर आप आटे को बाहर निकालकर रखना नहीं चाहते हैं, तो आधा कप दूध गर्म करें। इसे आटे में डालकर गूंथकर रख लें। इससे आटा लचीला हो जाएगा। इस तरह से आपकी रोटियां भी फूली हुई बनती हैं। यह तरीका आप भी आजमाकर जरूर देखें।
थोड़ी-सा फैट सख्त आटे को नरम बनाने में काफी मदद करती है। आटे में एक या दो चम्मच घी, मक्खन या खाना पकाने का तेल मिलाएं और इसे अच्छी तरह गूंथ लें। इससे जब आप फिर से आटे को गूंथते हैं, तो उसमें मौजूद ग्लूटेन और अन्य तत्व टूटते हैं और आटा लचीला होने लगता है। इस तरीके से आटा चिपचिपा हुए बिना नरम होता है।
इसे भी पढ़ें: आटा गूंथते वक्त बार-बार फिसलती है थाली, तो इन तरीकों से दूर होगी परेशानी
यह विडियो भी देखें
सख्त आटे को नरम होने के लिए अच्छा-खासा समय चाहिए होता है। अगर आटे को निकालकर नम कपड़े से ढंक दें, तो आटा कड़क या हार्ड नहीं होगा। इसके अतिरिक्त आटे में थोड़ा पानी या दूध छिड़कर उसे माइक्रोवेव में 20-25 सेकंड तक गर्म होने दें। इससे आटा लचीला होने लगेगा। आटा निकालकर फिर उसे 1 मिनट अच्छे से गूंथ लें।
आप थोड़ा सा सूखा आटा और पानी डालकर उसका पेस्ट बना लें और इसे सख्त आटे में डालकर गूंथें। इससे नया आटा सख्त आटे को नरम करने में मदद करेगा। आटा गूंथकर उसे नम कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रखें। फिर 1 मिनट आटा गूंथें। इस तरह से आप 10 मिनट में सख्त आटे को सॉफ्ट कर सकते हैं। इस तरह से रोटियां बनाने के बाद हार्ड नहीं होंगी।
यह तरीका पराठा बनाते वक्त काम आ सकता है। इसके अलावा भी अगर आप आटे का स्वाद बढ़ाना चाहें या उसे स्टफिंग के साथ बनाना चाहें, तो इस ट्रिक को आजमाएं। अगर आटा बहुत सख्त है, तो उसमें थोड़ी मात्रा में मसला हुआ उबला आलू मिलाएं। यह सामग्री आटे में नमी और स्टार्च जोड़ती हैं, जो इसे नरम बनाने में मदद करता हैं। आप इसमें चुटकी भर नमक भी मिला सकते हैं। इस तरह आप आलू वाली रोटी या नान स्टाइल पराठा तैयार कर सकते हैं।
तापमान आपके आटे की बनावट को बदलने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। अगर आप ठंडे हाथों से आटा गूंथ रहे हैं, तो आपको उसे मिक्स करने और गूंथने में मशक्कत करनी पड़ेगी। ध्यान रखें कि आपके हाथ गर्म हों और फिर आटे को दो से बार गूंथकर ढककर रखें। हाथों की गर्मी आटे को आराम देने में मदद करती है और इसे नरम स्थिरता पाने में मदद मिलेगी। इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आटा गूंथने से पहले अपने हाथों को गर्म पानी के धो सकते हैं।
आप सोचेंगे कि यह सख्त आटे को नरम बनाने का ट्रिक नहीं है, लेकिन यदि आप पहले ही आटे को गर्म पानी से गूंथकर तैयार करेंगे, तो वह हार्ड नहीं होगा। आटे में थोड़ी मात्रा में गर्म पानी (उबलता हुआ नहीं) डालें और अच्छी तरह से गूंध लें। गर्म पानी आटे को अच्छी तरह से तोड़ने में मदद करता है, जिससे आटा नरम और अधिक लचीला बनता है। इसके बाद अगर आप आटा फ्रिज में रखते भी हैं, तो वह पत्थर जैसा सख्त नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: गूंथे हुए आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स
आटे को बहुत ज्यादा देर गूंथने से आटा सख्त हो सकता है क्योंकि यह ग्लूटेन पर ज्यादा काम करता है। इसके कारण आटा घना और कम लचीला हो जाता है। अगर आपने पहले से ही आटे को अच्छी तरह गूंथ लिया है, तो ग्लूटेन फ्लेक्सिबल होने के लिए थोड़ा वेट करें। आटे को फ्रिज से निकालने के बाद भी ओवरनीडिंग करने से बचना चाहिए। आटा सख्त न हो इसके लिए आटा गूंथने का सही तरीका बहुत जरूरी है।
कभी-कभी गलत तरीके से स्टोर करने की वजह से आटा सख्त हो सकता है। आटा फ्रिज में रख रहे हैं, तो उसे ढककर ही रखें। किसी एयरटाइट कंटेनर में उसे स्टोर करें। इसे ड्राई होने से बचाने के लिए क्लिंग फिल्म में कसकर लपेटकर भी रख सकते हैं या फिर स्टोर करने से पहले तेल की कुछ बूंदें डालने से भी इसकी कोमलता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
इन ट्रिक्स को आजमाएं और हमें अपने अनुभव जरूर बताएं। यदि आप भी आटा गूंथने से लेकर उसे सॉफ्ट बनाने के टिप्स जानते हैं, तो हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं। इस लेख को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।