फ्रिज में रखने के बाद भी टाइट और काला नहीं पड़ेगा आटा, स्टोर करने से पहले करें ये 4 काम

Kitchen Hacks: क्या आपका भी फ्रिज में रखा हुआ आटा टाइट और काला पड़ जाता है? अगर हां तो आज हम आपको आटा स्टोर करने के कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनको भी फॉलो करके अपना अपना आटा फ्रिज में सेफ रख सकती हैं।
fridge storage hacks

खाना बनाने के बाद बाद अक्सर हम बचे हुए खाने को फ्रिज में रख देते हैं। ऐसे में खाने का स्वाद और रंगत दोनों बदल जाते हैं। जिसके चलते कहा जाता है फ्रिज में हर चीज को स्टोर करना अच्छा नहीं होता है, लेकिन रोजाना आप कितना भी कम खाना पका लो कुछ न कुछ जरूर बच जाता है। वहीं कुछ चीजें तो ऐसी होती हैं जिनका अंदाजा कभी लग ही नहीं पाता है। उनमें से एक आटा है, अक्सर आपने हर घर में देखा होगा कि रात में बचा हुआ या सुबह बचा हुआ आटा हम फ्रिज में रख देते हैं। इसके बाद जब हम इसको पराठे या रोटी बनाने के लिए निकालते हैं, तो आटा सख्त होने के साथ उसके ऊपर काले रंग की लेयर भी जम जाता है। आटे की रंगत बदलने के बाद इसको खाने का भी मन नहीं करता है और टाइट आटे से रोटी बनाने में भी दिक्कत होती है।

अब ऐसे में महिलाएं चिंता में पड़ जाती है आखिर इस आटे का क्या किया जाए। अगर आपके साथ भी हर रोज इसी तरह की दिक्कत होती है, तो आज हम आपको कुछ स्टोरेज हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप आटे की एकदम फ्रेश और सुरक्षित रख सकती हैं। आइए जान लेते हैं किन तरीकों से आपको फ्रिज में आटा स्टोर करना है।

आटा स्टोर करने के 4 स्मार्ट हैक्स

आप नीचे बताए जा रहे हैं इन हैक्स को फॉलो करके फ्रिज में आटा यदि स्टोर करती हैं, तो वो तो सख्त होगा और न ही काला पड़ेगा।

घी लगाकर रखें

यदि रोटी या पराठे बनाने के बाद आटा बच गया है तो आपको सबसे पहले जिस बर्तन में आटा रखना है उसको लेना है। अब उस बर्तन में थोड़ा देसी घी डालें। अब बचा हुआ आटा उसपर डालकर गोल-गोल घुमाएं ताकि पूरे आटे में घी लग जाए। इसके बाद आपको आटे को ढककर फिर फ्रिज में रखना है। इससे आटा न तो सख्त होगा और न ही काला पड़ेगा।

dough storage tips

सूती गीले कपड़े का यूज

आपको जब भी फ्रिज में बचा हुआ आटा स्टोर करना है तो आपको सबसे पहले एक पतला सूती कपड़ा लेना है। अब इस कपड़े को आप गीला कर लें। इस कपड़े में आप बचा हुआ आटा लपेटें। फिर उसे किसी बर्तन में रखें और ऊपर से कुछ ढककर फिर फ्रिज में स्टोर करें। इससे आटा बिल्कुल खराब नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में आटा हो जाता है खमीर, तो इन टिप्स की मदद लें

leftover dough preservation

ट्रांसपेरेंट शीट से करें कवर

फ्रिज में रखे हुए आटे को सख्त और काला होने से बचाने के लिए आपको आटे को किसी बाउल में निकाल लेना है। अब उस बाउल के ऊपर आपको ट्रांसपेरेंट शीट से कवर कर देना है। इसके बाद इस बाउल को फ्रिज में आसानी से स्टोर कर सकती हैं। इस हैक से आटा कई दिन बाद भी आपको एकदम फ्रेश मिलेगा।

ये भी पढ़ें: चकला बेलन पर लगा आटा चुटकियों में होगा साफ, ये रहे वायरल हैक्स

fridge storage hacks

पॉलीथिन में रखें

आप यदि बचे हुए आटे को किसी भी प्लास्टिक की पॉलीथिन में कवर करके फ्रिज में रखेंगी तो आटा कभी भी काला नहीं पड़ेगा। साथ ही आटा टाइट भी नहीं होने पाएगा। ऐसे में पॉलीथिन वाला यह हैक भी बहुत शानदार है आप इसकी मदद से कुछ घंटों तक आटे को सेफ रख सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock/meta ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP