खाने के साथ अगर अचार मिल जाए तो यकीनन बहुत मजा आ जाता है। अक्सर हम अपने खाने की थाली में अचार को जरूर शामिल करती हैं। इसका स्वाद कितना ही लाजवाब क्यों ना हो, लेकिन अगर इसे सही तरह से स्टोर नहीं किया जाता तो इससे आप पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। अमूमन अचार को प्लास्टिक कंटेनर में रखना पसंद करती हैं, क्योंकि वह लाइट और अधिक सुविधाजनक लगता है, लेकिन वो अचार के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है।
दरअसल, अचार थोड़े एसिडिक और थोड़े नमकीन होते हैं और जब इन्हें प्लास्टिक कंटेनर में स्टोर किया जाता है तो यह प्लास्टि के साथ रिएक्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, समय के साथ प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल्स अचार में भी स्थानांतरित हो सकते हैं। प्लास्टिक कंटेनर में अचार को स्टोर करने का एक नुकसान यह भी है कि प्लास्टिक के कंटेनर गंध और रंग भी सोख लेते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप शायद प्लास्टिक कंटेनर में अचार को स्टोर करने की गलती नहीं करेंगी-
अचार बनाते समय हम सभी अक्सर एसिड जैसे सिरका या नींबू के रस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्लास्टिक हमेशा एसिड के साथ सुरक्षित नहीं रहता। समय के साथ एसिड प्लास्टिक के साथ रिएक्ट कर सकता है और इसमें से हानिकारक केमिकल्स जैसे बीपीए या फ्थैलेट्स निकल सकते हैं। ऐसे में इस तरह के अचार को खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
अगर आप प्लास्टिक कंटेनर में अचार को रखती हैं तो यह उसकी गंध और रंग को सोख सकता है। दरअसल, कुछ प्लास्टिक के डिब्बे खाना रखने के बाद अजीब गंध देने लगते हैं। चूंकि, अचार का रंग और गंध दोनों ही काफी तेज होती हैं और प्लास्टिक दोनों सोख लेता है। तो ऐसे में अचार का स्वाद बदल सकता है। इतना ही नहीं, डिब्बा धोने के बाद भी वह अजीब गंध दे सकता है।
इसे भी पढे़ं- अचार खाने की शौकीन हैं तो घर में 21 दिन में 21 तरह के अचार बनाएं
अगर आपका अचार तेल वाला या नमकीन है, तो हो सकता है कि प्लास्टिक के कंटेनर की शेप बदल जाए। वह समय सिकुड़ जाएं या फिर उनमें क्रैक आ जाएं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि तेल, नमक और एसिड का कॉम्बिनेशन प्लास्टिक कंटेनर को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं दूसरी ओर, छोटी सी दरार आने पर हवा आने लगती है, जिससे अचार जल्दी खराब हो सकता है।
इसे भी पढे़ं- कल ही धनिया खरीदा था और फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगा? जानें कारण और सही से रखने का तरीका
अब सवाल यह उठता है कि अचार रखने के लिए अगर आप प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो फिर किसका इस्तेमाल किया जाए। आप इसके लिए ग्लास या सिरेमिक के जार इस्तेमाल करें। ये केमिकल रिएक्ट नहीं करते हैं और ना ही रंग या गंध सोखते है। इन कंटेनर में अचार रखने पर वह महीनों तक ताजा और स्वादिष्ट रहता है। इतना ही नहीं, शेल्फ पर भी ये दिखने में काफी बढ़िया लगते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।