herzindagi
this restaurant serves article  plate main

Delhi: इस रेस्टोरेंट में परोसी जा रही 'आर्टिकल 370' थाली, बिल में छूट का अमाउंट भी रखा मजेदार

अगर आप जम्मू कश्मीर से हैं तो दिल्ली के इस होटल में 'आर्टिकल 370' थाली ऑर्डर पर आपको 370 रुपये की छूट मिलेंगी।
Editorial
Updated:- 2020-01-30, 18:24 IST

5 अगस्त 2019 को भारत सरकार ने इस दिन देश में एक बड़ा फैसला लिया, और वर्षों से जम्मू एंड कश्मीर में लगे 'आर्टिकल 370' को हटा दिया गया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब जम्मू एंड कश्मीर भारत का पूर्ण रूप से अंग बन गया है। लेकिन, इस ऐतिहासिक फैसले ने दूसरे शहरों में बसे जम्मू कश्मीर निवासियों के लिए कई तरह के खुशियों की सौगात भी लाया है। इसी खुशी में दिल्ली का एक होटल भी जम्मू कश्मीर निवासियों के लिए 'आर्टिकल 370' थाली लेकर आया है। यहां जम्मू कश्मीर के सभी उम्रदराज व्यक्ति अपना पहचान पत्र दिखाकर, 'आर्टिकल 370' थाली का मजा ले सकते हैं। होटल ने इसके साथ-साथ 370 रुपये की छूट भी जम्मू कश्मीर निवासियों के लिए रखी है। आइए इसके बारे में विस्‍तार से जानें।

इसे भी पढ़ें: आप कौन सी थाली में खाना पसंद करेंगे - बाहुबली, दारा सिंह या महाराजा भोग थाली

क्या है ये कहानी?

दरअसल, जम्मू कश्मीर के मौजूदा समस्या को देखते हुए दिल्ली के एक होटल ने जम्मू कश्मीर निवासयों के लिए एक सौहार्द का कदम उठाया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक होटल ने अपने सुपर-आकार की थाली का नाम 'आर्टिकल 370' रखा है। जम्मू निवासी अगर इस थाली को ऑर्डर करते हैं तो इसके साथ 370 रुपये तक की छूट भी होटल दे रहा है। हालांकि इस थाली को ऑर्डर करते समय आपके पास जम्मू कश्मीर का सरकारी पहचान पत्र होना जरुरी है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ardor 2.1 (@ardor2.1) onMay 11, 2019 at 12:58pm PDT

थाली में क्या-क्या है?

this restaurant serves article  plate inside

'आर्टिकल 370' थाली में आपको पुलाव, खमीरी रोटी, नदरू की शमी, डम ऐलो और कहवा जैसे अनेकों चीजें शामिल हैं। वहीं नॉन-वेज थाली की बात करें तो 'आर्टिकल 370' थाली के मेनू में कश्मीरी पुलाव, खमीरी रोटी, नदरू की शमी, रोगन जोश, चिकन, मटन और कहवा जैसे चीजें शामिल हैं।

यह विडियो भी देखें

 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं कि महाराष्ट्रियन थाली में आपको क्या परोसा जाता है?

पीछे की कहानी

this restaurant serves article  plate inside

 

इससे पहले भी इस होटल ने कई फेमस और परिचित व्यक्तियों और समस्‍याओं पर अपने होटल में थाली का नाम रखा है। "मोदी जी 56 इंच थाली" से "बाहुबली थाली" तक जैसी कई थाली से होटल ने नाम कमाया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर इस होटल ने काफी सुर्खियां भी बटोरी है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।