
ब्राजील में तेज हवाओं के चलते 24 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति तेज हवाओं के चलते, गिर कर टूट गई। यह मूर्ति आइबा शहर में Havan रिटेल स्टोर के बाहर कार पार्किंग एरिया में बनाई गई थी। जब मूर्ती गिरी, तो उस समय कई गाड़ियां मौजूद थी, हालांकि, कोई हादसा नहीं हुआ। ऐसे में यहां घूमने गए लोग, इस समय अन्य जगहों की तलाश कर रहे हैं। अगर आप भी इस समय ब्राजील में हैं या यहां घूमने का प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
🚨🇧🇷 Meanwhile in Brazil
— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) December 15, 2025
Strong Winds just toppled this replica statue of Liberty. pic.twitter.com/DVlU0IZRUp
क्राइस्ट ऑफ रिडीमर- ईसा मसीह (Jesus Christ) की इतनी खूबसूरत मूर्ति आपको और कहीं देखने को नहीं मिलेगी। यह ब्राजील के रियो डी जेनेरो शहर में बनी हुई है। इस मूर्ति की खासियत यह है कि इसमें ईसा मसीह अपने दोनों बाहों को फैलाए हुए खड़े हैं और यह मूर्ति कोरकोवाडो पहाड़ी पर स्थित है। इतनी बड़ी मूर्ति को समुद्र तल से लगभग 710 मीटर ऊंचाई पर खड़ा किया गया है। यहां से आपको पूरा शहर देखने को मिलेगा। यह 30 मीटर (98 फीट) ऊंची है।

अगर आपको झरने का खूबसूरत नजारा देखना हैं, तो आप यहां आ सकती हैं। Iguazu Falls ब्राजील और अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित है। यह जगह अपने अलग-अलग छोटे-छोटे झरनों की वजह से फेमस है। यहां आपको पानी दूध की तरह गिरते हुए नजर आएगा। इसे दुनिया के सबसे चौड़े झरनों में से एक भी माना जाता है। इसकी चौड़ाई लगभग 2.7 किलोमीटर है। यह झरना U शेप का है।
इसे भी पढ़ें- US ने वीजा के लिए जारी किया नया नियम, अब केवल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं चेक होंगी ये डिटेल्स भी

यह ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो (São Paulo) में स्थित है। इस जगह को यहां के सबसे ऐतिहासिक केंद्र में से एक माना जाता है। इसे यहां के सबसे फेमस चर्च में से एक माना जाता है। शानदार वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण लोग यहां दूर-दूर से प्रार्थना के लिए आते हैं।
इसे भी पढे़ं- क्या है H1B वीजा और अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए क्यों खास है? आइए जानें क्यों है चर्चा में

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।