क्या है H1B वीजा और अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए क्यों खास है? आइए जानें क्यों है चर्चा में

What is American H1B Visa: विदेश में जाने और वहां काम करने की बात होती है, तो सबसे पहले वीजा की बात जरूर होती है। अगर पासपोर्ट हो और वीजा न हो तो को कोई भी विदेश में काम करने नहीं जा सकता है। अमेरिका में काम या नौकरी करने वाले विदेशी वर्कर्स को कई प्रकार का वीजा दिया जाता है। इन्हीं में से एक है H1B वीजा। इस वीजा के लिए विदेशी वर्कर्स का सिलेक्शन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाता है, लेकिन अब इस वीजा को बंद कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको एच-1बी वीजा के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्यों चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।
चर्चा में क्यों एच-1बी वीजा?
एच-1बी वीजा क्या है इसके बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि आखिर या क्यों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, खबरों के मुताबिक अमेरिका ने भारत के लंबे समय तक रहने वाले 3 कामगारों के एच-1बी वीजा रद्द कर दिए हैं। 3 कामगारों के एच-1बी रद्द करने के बाद कहा रहा है कि अमेरिका धीरे-धीरे और भी कामगारों के एच-1बी वीजा रद्द कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: फास्ट ट्रैक वीजा से जल्दी हो सकता है आपका विदेश जाने का सपना पूरा, जानें कैसे और कब मिलेगा
क्या है एच-1बी वीजा (What is H1B Visa)

अमेरिका द्वारा दिया जाने वाला एच-1बी वीजा एक प्रवासी वीजा है, जिसे अमेरिका में नौकरी करने आने वाले कामगारों को दिया जाता है। इस वीजा को अमेरिका सरकार द्वारा जारी की जाती है। इसके अलावा, एच-1बी वीजा अमेरिकी कंपनियां अपने विदेशी कर्मचारियों के लिए भी जारी करती हैं। हालांकि, अभी विदेशी वर्कर्स को दिए जाने वाले एच-1बी वीजा का रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। कहा जाता है कि इस वीजा के माध्यम से कई भारतीय लोग भी अमेरिका में काम करने के लिए जाते हैं।
एच-1बी वीजा किन लोगों को मिलता है?

- एच-1बी वीजा लेने के लिए या हासिल करने के लिए विदेशी कामगारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होता है, तभी या वीजा मिलता है।
- कहा जाता है कि एच-1बी वीजा उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनके पास बैचलर डिग्री या उससे ऊंची डिग्री हो।
- इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि बैचलर डिग्री धारक तभी इस वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जब उसके पास किसी अमेरिका कंपनी की तरफ से जॉब ऑफर मिला हो।
- आपको बता दें कि एच-1बी की शुरुआत 1990 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश द्वारा की गई थी।
इसे भी पढ़ें: कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट-वीजा और क्या है अंतर? आप भी जानें
एच-1बी वीजा के बारे में कुछ मुख्य बातें

- एच-1बी वीजा प्राप्त करने के लिए कोई भी विदेशी नागरिक आवेदन कर सकता है।
- एच-1बी वीजा आवेदक को 12 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
- एच-1बी वीजा 3 से 6 साल तक के लिए मान्य होता है।
- H-1B वीजा के लिए वर्कर्स का चुनाव लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाता है।
- एच-1बी वीजा उन लोगों के लिए एक अच्छा मौका माना जाता है, जो अमेरिका में काम करना चाहते हों।
- इस वीजा के तहत व्यक्ति अपने परिवार यानी बच्चे और पत्नी के साथ अमेरिका में रह सकता है।
- कहा जाता है कि एच-1बी धारक 5 साल बाद अमेरिका की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है।
- एच-1बी वीजा ऑनलाइन भरा जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।