Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:27 AM IST

5 ऐसी जगहें जहां सर्दियों में दिखता है खूबसूरत झरने का नजारा, भीड़ भी होती है कम

क्रिसमस और नए साल के जश्न के मौके पर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपको झरने वाली जगहों पर घूमना पसंद आएगा। इन जगहों का नजारा आपको निराश नहीं करेगा।
Updated:- 2025-12-10, 18:07 IST
top 5 beautiful waterfalls places in india must visit in winters

झरने का नजारा केवल गर्मियों में ही नहीं, बल्कि सर्दियों में भी देखने में मजा आता है। देश में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां ऊंचाई से गिरने वाला झरना लोगों को बार-बार आने के लिए मजबूर करता है। वीकेंड पर ट्रिप प्लान करने वाले लोग, दिसंबर में ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें झरनों का नजारा भी देखने को मिले। ट्रेकिंग प्लेसिस, खूबसूरत मंदिर, अच्छी सड़कों के साथ-साथ खूबसूरत झरनों का नजारा भी देखने को मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 खूबसूरत झरने वाली जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

नूरानांग फॉल्स (Nuranang Falls), अरुणाचल प्रदेश

  • यह झरना लगभग 100 मीटर ऊंचा खूबसूरत नजारा पेश करता है।
  • यह तवांग रूट के पास, यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी।
  • पहाड़ी सड़कें हैं। अगर आप ट्रेकिंग का शौक रखती हैं, तो यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
  • क्यों खास है- यह जगह नॉर्थ-ईस्ट के सबसे कम-भीड़ वाली वॉटरफॉल्स में से एक है। इसलिए, यहां आपको सुकून मिलेगा।

top 5 beautiful waterfalls places in india must visit in winters1

जोग फॉल्स, कर्नाटक

  • इसे देश के सबसे खूबसूरत झरनों कि लिस्ट में गीना जाता है।
  • झरना शिमोगा जिले में है और यहां तक पहुंचने का रास्ता और सड़के अच्छी हैं।
  • इसे भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना कहा जाता है।
  • कैसा दिखता है- चार अलग-अलग धाराएं आपको झरने की देखने को मिलती है। इस झरने के चारों तरफ आपको स्मोक इफेक्ट भी दिखता है।
  • चढ़ाई- करीब 400 से 500 सीढ़ियां नीचे उतरकर आप इसका नजारा देख पाती हैं।

इसे भी पढ़ें- One Day Trip: दिल्ली के प्रदूषण से दूर भगवानपुर के पास में स्थित इन शानदार जगहों पर घूम आएं

top 5 beautiful waterfalls places in india must visit in winters 2

नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय

  • यह झरना दिखने में जितना सुंदर लगता है, उतना ही यह खतरनाक भी लगता है।
  • यह चेरापूंजी में स्थित है।
  • यहां पहुंचने का रास्ता बारिश में थोड़ा कठिन, लेकिन आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
  • इसे
  • क्यों खास- इसे एशिया का सबसे ऊंचा प्लंज फॉल कहा जाता है।

top 5 beautiful waterfalls places in india must visit in winterss

अठिराप्पिली फॉल्स, केरल

  • यह झरना केरल में स्थित है।
  • यहां पहुंचने का रास्ता आसान है, इसलिए लोग यहां ज्यादा आते हैं।
  • यह झरना घने जगलों की बीच में स्थित है।
  • इस झरने में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है।

इसे भी पढे़ं- Weekend Getaways Near Amroha: दिल्ली वाले अमरोहा के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं वीकेंड डेस्टिनेशन

दुधसागर वॉटरफॉल, गोवा–कर्नाटक

  • भारत के सबसे खूबसूरत नजारे वाले झरने की बात हो रही है, तो इसमें दुधसागर वॉटरफॉल का नजारा जरूर आता है।
  • यह मांडवी नदी के पास है।
  • ट्रेन ट्रैक से यहां का नजारा देखने को मिलता है।
  • दूध की तरह झरना दिखता है, इसलिए दूधसागर कहा जाता है।
  • रेल ब्रिज के साथ झरने का फेमस सिनेमैटिक व्यू दिखाई देता है।
  • इसे भारत के खूबसूरत वॉटरफॉल में से एक माना जाता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।