भारत का जब भी इतिहास पढ़ा जाता है तो 2 चीजों का जिक्र हर बार किया जाता है। पहली चीज-भारत के मौजूद फोर्ट्स और दूसरी चीज-नदियों का जिक्र ज़रूर होता है। सिंधु घाटी से लेकर यमुना नदी के किनारे बने भव्य फोर्ट या ताजमहल इस बात की गवाही है। इसलिए आज भी भारत के लिए नदिया का इतिहास बेहद ही मायने रखता है।
गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी या नर्मदा आदि नदियों भारत के लिए हमेशा से पवित्र और पूजनीय रही हैं। इन्हीं नदियों की तरह हिमालय में मौजूद स्पीति नदी भी भारतीय इतिहास के लिए बेहद ही खास मानी जाती है।
इस लेख में हम आपको स्पीती नदी का उद्गम स्थल इतिहास और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
स्पीति नदी का उद्गम स्थल
स्पीति नदी के उद्गम स्थल में बात करें तो यह माना जाता है कि यह भारत की सबसे रहस्यमयी से से निकलती है। जी हां, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की खूबसूरत घाटियों से निकलती है।
कहा जाता है कि हिमालय में मौजूद कुंजम रेंज से इस प्रकार निकलती है कि आसपास की जगहों को खूबसूरती के नवाजती चलती है।
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की श्रापित नदियां, क्या सच में पानी छूने से नष्ट हो जाते हैं सारे पुण्य?
लाहौल और स्पीति के लिए बेहद खास
अभी तक तो आपको मालूम चल ही चुका होगा कि स्पीति नदी लाहौल के आसपास से निकलती है। ऐसे में आपको यह भी बता दें कि हिमालय में मौजूद यह नदी लाहौल और स्पीति स्थान को विभाजित करने का भी काम करती है।
जी हां, यह इन दोनों की स्थान के बीज से होकर गुजरती है। नीले रंग के पानी की वजह से यह दोनों ही स्थानों के लिए बेहद खास और लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है।(रेड रिवर नाम से मशहूर इस नदी का क्या है रहस्य)
स्थानीय लोगों के लिए बेहद है यह नदी
लेख में सबसे पहले जिक्र किया था कि प्राचीन काल में ही लोग नदियों के किनारे से बसा करते थे। स्पीति नदी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पीति नदी के किनारे ताबो, धनखड़, काजा रंगरिक, मड, गुंगरी, लिदांग आदि ऐसे शहर इसी नदी के किनारे बसे हैं। इस शहरों में आज भी हजारों लोग रहते हैं और पर्यटक का स्वागत करते हैं।
इसे भी पढ़ें:महानंदा नदी के उद्गम स्थल और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें
स्पीति नदी से जुड़े कुछ अन्य रोचक तथ्य
- इस प्रसिद्ध नदी की लम्बाई लगभग 130 किमी है और अंत में यह सतलुज नदी में मिल जाती है।
- इस स्थान पर यह सतलुज में मिलती है उस स्थान को हंगरंग घाटी के नाम से भी जाना जाता है।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पीति नहीं सतलुज नदी की सहायक नदी है।
- स्पीति नदी को कई लोग स्पीति घाटी के नाम से भी जानते हैं।
- आपको यह भी बता दें कि स्पीति नदी समुद्र तल से लगभग 13 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों