Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

महानंदा नदी के उद्गम स्थल और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें

भारत की प्रमुख नदियों में से एक महानंदा से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में आपको भी ज़रूर जनाना चाहिए।
Updated:- 2022-07-19, 14:43 IST
mahananda river origin and history

भारत की नदियों का इतिहास काफी प्राचीन है। भारत में कुछ ऐसी नदियां हैं जिसे आज भी लाखों भक्त पूजा-पाठ करते हैं। जैसे-गंगा, यमुना, नर्मदा आदि नदियों को भारत के लगभग हर राज्य में पूजा जाता है। ये प्राचीन नदियाँ आज भी अपनी दिशा में बहती जा रही हैं और लोग अपने अनुसार इस्तेमाल या पूजा-पाठ करते हैं।

इन्हीं में से एक है महानंदा नदी। यह एक प्राचीन नदी है जिसका नाम तो लगभग हर किसी ने सुना होगा, लेकिन इसके उद्गम स्थल या इससे जुड़ी खास बातें शायद कोई नहीं जानता होगा। इस लेख में हम आपको महानंदा नदी से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

महानंदा नदी का उद्गम स्थान

mahananda river origin

महानंदा नदी भारत और बांग्लादेश में बहने वाली प्रमुख नदियों में से एक है। कई लोगों का मानना है कि दार्जिलिंग जिले में कुर्सियांग से लगभग 6 कि०मी० उत्तर में हिमालय पर्वतमाला से यह नदी निकलती है। अगर इस नदी की लम्बाई के बारे में जिक्र करें तो यह मानना है कि इसकी लम्बाई लगभग 360 किलोमीटर है।

इसे भी पढ़ें:पैसा वसूल है उत्तराखंड की यह जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

महानंदा नदी भारत के किस राज्य में बहती है?

mahananda river details in hindi

जब महानंदा नदी हिमालय पर्वत से निकलती है तो दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी के साथ पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार के किशनगंज और कटिहार में बहती है और अंत में यह बंगलादेश में चली जाती है। इस नदी को लेकर कहा जाता है कि मानसून के समय इस नदी की वजह से आसपास में मौजूद गांव और शहरों में बाढ़ आ जाती है। खासकर, किशनगंज और कटिहार बाढ़ से अधिक प्रभावित होते हैं।(कोसी नदी का इतिहास)

महानंदा नदी किसकी सहायक नदी है?

mahananda river

अब तक तो आप जान ही गए होंगे कि महानंदा नदी भारत के पश्चिम बंगाल, बिहार और बांग्लादेश में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। अगर बात की जाए कि महानंदा नदी की सहायक नदी कौन सी है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महानंदा नदी गंगा की अंतिम सहायक नदी मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें:Krishna Yatra: क्या आप यह रहस्य जानते हैं कि भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना?

महानंदा नदी के आसपास मौजूद शहर

इसके अलावा महानंदा नदी की भी सहायक नदियां हैं। कहा जाता है कि बालासन, कंकाई, और कालिंद्री नदियां महानंदा नदी की सहायक नदी हैं। आपको बता बता दें कि कालिंद्री और महानंदा के संगम पर पूर्व में पुराना मालदा शहर स्थित है जो पश्चिम बंगाल का शहर है। सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी भी इसी नदी के किनारे मौजूद है। बिहार का किशनगंज और कटिहार भी इसी नदी के किनारे हैं।(तुंगभद्रा नदी का उद्गम और कुछ रोचक तथ्य जानें)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@wiki,staticflickr)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।