Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:27 AM IST

रेड रिवर नाम से मशहूर इस नदी का क्या है रहस्य, आप भी जानें

विश्व के एक देश में ऐसी नदी है जिसका पानी सफ़ेद या नीला नहीं बल्कि लाल है। आइए इन नदी के बारे में जानते हैं।  
Updated:- 2022-07-10, 11:59 IST
know about red river mystery

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किसी भी नदी, समुद्र या झील का पानी कैसा होता है तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आपका जवाब हो कि नदी, समुद्र आदि का पानी सफ़ेद, नीला या मटमैला हो सकता है। लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि कि विश्व में एक ऐसी नदी है जिसका पानी सफ़ेद, नीला या मटमैला नहीं बल्कि लाल या गुलाबी है तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है।

जी हां, विश्व में एक ऐसी नदी है जिसका पानी लाल रंग का है। इस नदी को देखने और इसके आसपास घूमने के लिए लगभग हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। पिछले कई दिनों में यह नदी चर्चा में है। आइए इस नदी के बारे में जानते हैं।

किस देश में है लाल नदी?

जिस नदी के बारे में हम आपसे जिक्र का रहे हैं वो किसी और देश में नहीं बल्कि पेरू में मौजूद है। जी हां, यह नदी पेरू के साथ-साथ अन्य देशों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। यहां हर दिन लगभग हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। पेरू में एक स्थान है जिसका नाम रेनबो माउंटेन विनिकुनका है, इसी स्थान पर यह लाल नदी है।

red river in which country

इसे भी पढ़ें:इन विचित्र गांवों के बारे में पढ़कर आप भी कुछ समय सोच में पड़ जाएंगे

नदी का पानी क्यों है लाल?

facts about red river

इस नदी का पानी लाल क्यों है इसके पीछे कई दिलचस्प कहानी है। कई लोगों का मानना है कि यहां मौजूद पहाड़ और घाटियों में एक नहीं बल्कि कई खनिज पदार्थ है जिसके वजह से इस नदी का पानी अपने आप लाल होता है। इसके अलावा कई लोग यह भी मानते हैं कि यहां जो पहाड़ मौजूद है वो लाल बलुआ पत्थर है और जब पानी पड़ता है तो यहां का पानी लाल या गुलाबी रंग का हो जाता है।(रातों-रात गुलाबी हो गया इस झील का पानी)

कब पानी का रंग बदल जाता है?

red river mystery in peru

लोगों का मानना है कि इस नदी का पानी हमेशा लाल नही होता है। जब बारिश होती है और बारिश का पानी लाल बलुआ मिट्टी या पत्थर पर पड़ता है जो इसका बहाव कभी तेज होता है नदी का पानी दूर-दूर का फ़ैल जाता है। कहा जाता है कि अन्य मौसम में इस नदी का पानी गंदे और भूरे रंग का होता है जिसे देखने के लिए को नहीं जाता है, लेकिन जब भी बारिश होती है तो लाखों लोग पहुंच जाते हैं।(मीठे पानी की झील)

इसे भी पढ़ें:कोसी नदी के उद्गम स्थल और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें

क्या इस पानी में तैर सकते हैं?

red river mystery in peru in hindi

हालांकि, इस पानी में नहाना या फिर तैरने के बारे में लेखक का कोई दावा नहीं है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि इस लाल नदी में तैरना अवैध नहीं है। कई लोगों का मानना है कि बारिश के मौसम में इस नदी में नहाने के लिए कई लोग डुबकी लगते हैं। एक अन्य तथ्य है कि यहां एक लाल नहीं है बल्कि दो है। पहला रेनबो माउंटेन विनिकुनका और दूसरा पलकोयो रेनबो माउंटेन नदी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@twimg,i.ytimg)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।