Durga Puja Pandals Noida 2025: नोएडा में कहां सजा है मां दुर्गा का खूबसूरत पंडाल? नवरात्रि में परिवार और दोस्तों के साथ जाएं दर्शन करने

नोएडा में दुर्गा पूजा का खूबसूरत पंडाल कहां सजा है? इस समय हर कोई नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए लोकेशन सर्च कर रहा है। दिल्ली-NCR में एसी कई जगहें हैं, जहां माता का पंडाल अलग-अलग थीम पर सजाया गया है। इसी तरह नोएडा में भी लोग बेस्ट दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाने का प्लान कर रहे हैं। अगर वीकेंड पर आप माता के दर्शन करने के लिए जाना चाह रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुर्गा पूजा के फेमस पंडाल की जानकारी देंगे। आप माता के 9 दिनों के इस पर्व में कभी भी जा सकती हैं।
नोएडा में बेस्ट दुर्गा पूजा पंडाल
नोएडा कालीबाड़ी, सेक्टर 26- कालीबाड़ी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी बंगाल की थीम में माता की मूर्ति सजाई गई है। इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में 18 फीट दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना की गई है। माना जाता है कि यहां पिछले 42 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। मंदिर का द्वार इस बार केदारनाथ मंदिर के थीम पर बनाया गया है।
- लोकेशन- नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से आप यहां आ सकती हैं।
नोएडा सेक्टर 61, दुर्गा पूजा पंडाल
हर साल यहां मां दुर्गा का बड़ा पंडाल सजाया जाता है। यहां हर अलग-अलग थीम पर सजावट होती है, इसलिए यहां आना आपको अच्छा लगेगा। अगर आप भड़ से बचना चाहती हैं, तो आप सप्तमी से पहले यहां जा सकती हैं। क्योंकि, सप्तमी, अष्टमी और नवमी में यहां भीड़ ज्यादा होती है। यहनोएडा में वीकेंड सेलिब्रेट करने लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- लोकेशन- ब्लॉक ई, सेक्टर 61, नोएडा
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कहां सजाए गए हैं दुर्गा पूजा के खूबसूरत पंडाल, नवरात्रि में इन अलग-अलग जगहों पर दर्शन करने जा सकती हैं आप
नोएडा बंगलो सोसाइटी (दुर्गा पूजा पंडाल)
नोएडा में बंगाली दुर्गा पूजा और भोजन के लिए यह जगह अच्छी मानी जाती है। यहां पंडाल एक बड़े स्पेस में सजाया गया है, इसलिए भीड़ में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मंदिर में माता की मूर्ति को खूबसूरत थीम पर सजाया गया है। आप वीकेंड पर यहां जाने का प्लान कर सकती हैं। यह नोएडा में परिवा के साथ जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन--ब्लॉक बी, सेक्टर 34, नोएडा
नोएडा में सबसे फेमस दुर्गा पंडाल
- सर्बोजनीम पूजा समिति, सेक्टर 137
- सेक्टर 78, वेद वन नोएडा
- नवोदय पूजा समिति पंडाल, सेक्टर 55
- सेक्टर 34, नोएडा
- जल वायु विहार, सेक्टर 25, नोएडा
- सेक्टर 115
- सेक्टर 33, नोएडा
- नोएडा दुर्गा पूजा, सेक्टर 122
- आरजी रेजिडेंसी, सेक्टर 120
- बलाका दुर्गोत्सव, सेक्टर 61
- महागुन मॉडर्न, सेक्टर 78
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।