herzindagi
ravan dahan places to visit in delhi on dussehra know time location and all details

Ravan Dahan in Delhi: दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए बेस्ट जगहें, जहां परिवार संग मना सकते हैं दशहरे का त्योहार

दिल्ली में रावण दहन कहां हो रहा है? इस समय अगर आप भी यह सर्च कर रही हैं, तो आपको दिल्ली की अच्छी लोकेशन के बारे में पता कर लेना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-09-29, 18:19 IST

दिल्ली में सबसे अच्छा रावण दहन कहां होता है? हर कोई यह सर्च कर रहा है। दिल्ली में ऐसी जगह जहां बड़ा पुतला जलाया जाता हो और अच्छा मेला लगा हो, अगर ऐसी जगह आप भी जाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की फेमस रावण दहन प्लेसिस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यहां बड़े-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। इसलिए अगर आप रावण दहन से पहले यहां पहुंच जाती हैं, तो मेला घूम सकती हैं और तरह-तरह के राइड का मजा उठा सकती हैं।

दिल्ली में रावण दहन कहां होता है?

लाल किला मैदान में रावण दहन- लाल किला मैदान में रावण दहन का नजारा दशहरे वाले दिन सबसे खास होता है। दिल्ली में यहां का रावण दहन देखने आना लोगों को ज्यादा पसंद होता है। हर साल हजारों लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रावण दहन देखने के लिए यहाँ आते हैं। यहां झूले, फूड स्टॉल, मिठाई की दुकानें और रंग-बिरंगे लाइट्स भी लगे हुए हैं। अगर आप पहले पहुंच गई हैं, तो अलग-अलग राइड्स का मजा उठा सकती हैं। यह दिल्ली में वीकेंड पर जाने के लिए अच्छी जगह होगी।

  • कैसे पहुंचे- आप लाल किला या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- नोएडा में सबसे अच्छी रामलीला कहां होती है? जानें लोकेशन, टाइम और टिकट प्राइस से जुड़ी सभी जानकारी

ravan dahan places to visit in delhi on dussehra know time location and all details

रामलीला मैदान में रावण दहन

रामलीला मैदान में होने वाला रावण दहन भी लाल किला मैदान की तरह ही खास होता है। इन दोनों जगहों पर ही आपको लोगों की भीड़ ज्यादा मिलेगी। अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां अच्छी चहल-पहल हो, तो यह आपके लिए बेस्ट है। यहां रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। यहां आप आप मेला का मजा उठा सकती हैं। यहां लगा मेला दिल्ली का सबसे अच्छा मेला माना जाता है।

  • कैसे पहुंचे- आप नई दिल्ली, चावड़ी बाजार और चांदनी चौक से पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Ramlila Gurugram 2025: गुरुग्राम में बेस्ट रामलीला देखने के लिए अच्छी जगहें सर्च कर रही हैं, तो यहां दोस्तों और परिवार के साथ जा सकती हैं आप

ravan dahan places to visit in delhi on dussehra know time location and all detailsASD

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रावण दहन

यह स्टेडियम बड़ा है, इसलिए आपको रावण दहन का नजारा और भी अच्छा हो जाता है। स्पेस ज्यादा होने की वजह से आपको चलने में भी परेशानी नहीं होती। यहां हर उम्र के लोग इसे उत्साह और खुशी के साथ देखने आते हैं। बच्चे झूले झूलते हैं, मिठाई खाते हैं और बड़े उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ भी यहां आने का प्लान कर सकती हैं।

ravan dahan places to visit in delhi on dussehra know time location and all detailsSDD

इसके अलावा आप द्वारका श्री राम लीला सोसायटी और ललिता पार्क में भी रावण दहन का नजारा देखने जा सकती हैं। यहां आपको लाल किला के मुकाबले भीड़ भी कम देखने को मिलेगी।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।