नोएडा में सबसे अच्छी रामलीला कहां होती है? अगर आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नोएडा में ऐसी कई जगहें हैं, जहां रामलीला की शुरुआत 22 सितंबर से हो गई है और दशहरे तक यहां मंचन होगा। रामलीला मंचन, में भगवान राम के जीवन और रावण पर विजय की कहानी को दिखाया जाता है। नोएडा में रामलीला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव का भी प्रतीक है। रामलीला के अवसर पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर रामलीला देखते हैं। इससे उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिलता है। अगर आप नोएडा में बेस्ट रामलीला वाली जगहें सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के फेमस रामलीला प्लेसिस के बारे में जानकारी देंगे।
हर साल स्टेडियम में रामलीला के लिए विशाल मंच सजाया जाता है। यह नोएडा का सबसे फेमस रामलीला स्पॉट माना जाता है। यहां की रंग-बिरंगी लाइटें, सजावट और संगीत इसे और भी खास बनाते हैं। यहां कलाकारों का अभिनय भी बहुत अच्छा होता है। यहां बैठने के लिए भी दर्शकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक व्यवस्था होती है।
यहां की रामलीला भी एक बड़े स्टेज पर आयोजित होती है। श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा यहां हर साल रामलीला मंचन होता है। यहां युद्ध के दृश्य और रावण दहन को बहुत रोमांचक तरीके से दिखाया जाता है। यहां भी बच्चों और बुजुर्गों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था अच्छी है। यहनोएडा में वीकेंड सेलिब्रेट करने लिए अच्छी जगहमें से एक है।
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा यहां हर साल रामलीला का आयोजन होता है। यहां का स्टेज भी काफी बड़ा होता है, इसलिए रामलीला देखने में मजा आता है। आस-पास यहां मेला भी लगा है, जहां से आप खाने-पीने की चीजें भी ले सकते हैं। यह नोएडा में परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
महर्षि आश्रम नोएडा में रामलीला का आयोजन हो रहा है। यहां कलाकारों का अभिनय देखने लायक है। मंच और लाइटिंग बहुत सुंदर और आकर्षक होती है। यहां माता की विशाल मुर्ती भी सजाई गई है। यहां आपको भीड़ अन्य रामलीला के मुकाबले थोड़ा कम देखने को मिलेगी। नोएडा में सबसे ज्यादा भीड़, नोएडा स्टेडियम की रामलीला में देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कहां सजाए गए हैं दुर्गा पूजा के खूबसूरत पंडाल, नवरात्रि में इन अलग-अलग जगहों पर दर्शन करने जा सकती हैं आप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।