Dussehra School Holidays 2025: दिल्ली, यूपी और बिहार के स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? क्या इस बार महानवमी पर बंद रहेंगे विद्यालय

Dussehra Holiday Date: दशहरे का पर्व भारत देश में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बच्चों के स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक राम लीला और दसवें दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाता है। साथ ही जगह-जगह पर मेले का आयोजन किया जाता है। बच्चे सहित बड़े भी बेसब्री से दशहरे की छुट्टी का इंतजार करते हैं। इस वर्ष दशहरा और गांधी जयंती का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। अब ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर दशहरे की छुट्टी कब होगी। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली, यूपी और बिहार समेत अन्य राज्यों में दशहरे की छुट्टी कब से कब तक है।
दिल्ली में दशहरे की छुट्टी कब है?
दिल्ली के स्कूलों में दशहरे की छुट्टी दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, आज यानी 29 सितंबर से लेकर 1 अक्तूबर, 2025 है।
उत्तर-प्रदेश में दशहरे की छुट्टी कब से है?

उत्तर प्रदेश में 1 और 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्कूलों में केवल 2 अक्टूबर की छुट्टी रहेगी। कुछ जिलों में दुर्गा अष्टमी/महानवमी पर भी स्कूल बंद रह सकते हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर चेक करें।
पश्चिम बंगाल में दशहरे की कितने दिन छुट्टी रहेगी?
पश्चिम बंगाल में दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर दुर्गा पूजा के कारण स्कूल 6 अक्टूबर बंद रहेंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है। 6 अक्टूबर के बाद कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।
बिहार में दशहरे की छुट्टी कब है?
बिहार में भी 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसके अलावा, कुछ जिलों में छुट्टियां 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ में दशहरे की छुट्टी कब है?

छत्तीसगढ़ के स्कूल और कॉलेज आज यानी 29 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर दशहरे पर 6 दिन की छुट्टी रहेगी। अगले दिन रविवार है, तो ऐसे में 7 दिन के लिए विद्यालय बंद रहेंगे।
आंध्र प्रदेश में दशहरे की छुट्टी कितने दिन है?
आंध्र प्रदेश में दशहरे की छुट्टी 22 सितंबर से घोषित कर दी गई थी। 3 अक्टूबर से स्कूल खुलने की उम्मीद है।
असम में दशहरे की छुट्टी कब है?
असम में दशहरे के लिए 30 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कहां लगा है सबसे बड़ा दशहरा मेला? परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड पर जाने के लिए लिस्ट सेव करके रख लें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- उत्तर प्रदेश और बिहार के स्कूल क्या महानवमी पर बंद रहेंगे?
- उत्तर प्रदेश और बिहार में भी 1 अक्टूबर को महानवमी के उपलक्ष्य में विद्यालय बंद रहेंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।