Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

महाशिवरात्रि पर नोएडा के इन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं

नोएडा में एक ऐसा शिव मंदिर है, जहां वर्षों पहले रावण भी शिवलिंग की पूजा करने आता था। सदियों से इस मंदिर में भोले बाबा और रावण की पूजा हो रही है।   
Updated:- 2024-03-06, 14:00 IST
noida shiv mandir

भोले बाबा के भक्तों को 8 मार्च का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दिन देशभर में लोग बाबा के दर्शन के लिए जगह-जगह मंदिरों में जाते हैं। महाशिवरात्रि का दिन इसलिए भी भक्तों के लिए खास है, क्योंकि इस दिन ही पहली बार भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में नजर आए थे।

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जाकर लोग शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। अगर आप नोएडा के रहने वाले हैं और महाशिवरात्रि के दिन किसी खास मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप आसानी से बाबा के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

वोडा शिव मंदिर

Noida oldest shiv mandir

इस शिव मंदिर में हर साल हजारों शिवभक्त आते हैं। इस जगह के बारे में बताया जाता है कि यहां खुद भगवान कुबेर ने तपस्या की थी। इस शिव मंदिर पर भक्त धन की प्राप्ति के उद्देश्य के लिए दर्शन करने आते हैं। नोएडा शहर के बीच में यह मंदिर स्थित है।  (इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन

इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह द्वापर और त्रेता काल से ही मौजूद है। इसका निर्माण माता मंसा के पुत्र भगवान वोडा ने करवाया था। इसलिए इस मंदिर का नाम वोडा शिव मंदिर पड़ा। 

  • समय- अगर आप इस मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो रोज सुबह 4 बजे से 12 बजे तक जा सकते हैं। इसके अलावा शाम को 3 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए मंदिर खुला रहता है। 
  • कैसे पहुंचे- नजदीकी मेट्रो स्टेशन  नोएडा सिटी सेंटर से आप यहां जा सकते हैं। मेट्रो से आपको 20 रुपये में ऑटो मिल जाएगा। सेक्टर 104 के सड़क किनारे यह मंदिर स्थित है। 

इसे भी पढ़ें- Happy Mahashivratri 2024: नोएडा में भी है भगवान शिव की विशाल शिव प्रतिमा, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

 

 

इस शिव मंदिर से जुड़ी है रावण के जन्म की कहानी

oldest shiv mandir

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में एक ऐसा शिव मंदिर है, जिसका कनेक्शन रावण के जन्म से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर में आपको अष्टभुजी शिवलिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां वर्षों से भगवान राम और रावण की साथ में पूजा हो रही है। (आठवें अजूबे से कम नहीं भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर)

इसी गांव में लंकापति रावण का जन्म हुआ था। रावण यहां भगवान शिव की पूजा करने के लिए आया करता था। इसलिए यह शिव मंदिर और भी ज्यादा खास है। 

छलेरा शिव मंदिर

नोएडा के सेक्टर 44 में गांव छलेरा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, एक खास मंदिर है। इस मंदिर में भोले बाबा की पूजा करने के लिए हर दिन श्रद्धालु आते हैं। मंदिर एक बड़े स्पेस में बनाया गया है। मंदिर के कुल 3 द्वार है। 

  • कैसे पहुंचें- अगर आप मेट्रो के जरिए यहां आना चाहते हैं, तो आपको बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो लेनी होगी। 
  • मेट्रो से उतरने के बाद ही आपको छलेरा शिव मंदिर के लिए 10 रुपये में आटो मिल जाएगा। 
  • मंदिर के पास से ही आपको वापस मेट्रो तक आने के लिए भी ऑटो मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri 2024: भारत में इन जगहों पर है भगवान शिव की सबसे बड़ी मूर्तियां, आप भी बनाएं दर्शन का प्लान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।