Best places to visit near greater noida: ग्रेटर नोएडा दिल्ली-एनसीआर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। एनसीआर के इस हिस्से में अधिकतर कामकाजी लोग लगते हैं, जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में काम करते हैं।
दिल्ली-एनसीआर के लोग काम के साथ-साथ घूमने का भी खूब शौक रखते हैं। जब भी उन्हें थोड़ा बहुत समय मिलता है, वो किसी न किसी बेहतरीन जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं।
ग्रेटर नोएडा के लोग अन्य दिनों की तरह मानसून में भी घूमने का खूब शौक रखते हैं। जैसे ही बारिश की पहली बूंद पड़ती है, लोग घरों से निकलकर हसीन जगहों पर मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
मानसून में ग्रेटर नोएडा के आसपास में घूमने के लिए ऋषिकेश टॉप डेस्टिनेशन्स में से एक हो सकता है। पूरे विश्व में योग नगरी के नाम से फेमस यह खूबसूरत शहर गंगा नदी के तट पर स्थित है। गंगा नदी के तट पर स्थित होने के चलते मानसून में इस शहर की खूबसूरती लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती है।
ऋषिकेश में आप त्रिवेणी घाट, लक्ष्मण झूला, परमार्थ निकेतन, बीटल्स आश्रम और नीर गढ़ झरना जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Valley In India: गर्मियों में देश की इन वैली को एक्सप्लोर नहीं किया, तो फिर आपने कुछ नहीं घूमा
ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो डोईवाला का भी नाम जरूर शामिल रहता है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद डोईवाला किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।
यह विडियो भी देखें
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घास के मैदान और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि बारिश में यहां का नजारा भी हसीन हो जाता है। पहाड़ों के बीच में परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर लैंसडाउन ग्रेटर नोएडा और आसपास के लोगों के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। मानसून में लैंसडाउन की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि बारिश में यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पहाड़ों से गिरते पानी और पानी में नहाते लोगों को देखकर आपका भी मन खुशी से झूम उठेगा। मानसून में यहां की ठंडी हवाएं आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती हैं। सेंट मैरी चर्च, टिप एन टॉप, भुल्ला झील, युद्ध स्मारक और स्नो व्यूपॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित नाहन एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। इस शानदार हिल स्टेशन को सर्दी, गर्मी और मानसून में घूमने के लिए बेस्ट दिल्ली-एनसीआर का डेस्टिनेशन माना जाता है।
नाहन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शिवालिक पर्वतमाला के शानदार दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, नाहन अपनी कई मनमोहक झीलों के लिए भी सैलानियों के बीच लोकप्रिय माना जाता है। मानसून में यहां स्थित झीलों की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए कई लोग यहां वीकेंड में भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: भीड़-भाड़ से दूर जुलाई में देश के इन शानदार हिल स्टेशन को डेस्टिनेशन बनाएं
सातताल उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित एक शानदार मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है। समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित सातताल घूमने के बाद हर कोई यहां बार-बार घूमना चाहेगा।
सातताल घने जंगल और बड़े-बड़े पेड़ों के साथ-साथ सात झीलों का समूह है, जिसे मानसून में एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। मानसून में यहां स्थित झीलों की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के लोग एक्सप्लोर करने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।