15 अगस्त पर बच्चों के साथ इन ऐतिहासिक जगहों पर घूमने जा रहे हैं, तो पहले ही बुक कर लें टिकट

15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता और राष्ट्रीयता का प्रतीक है। इस खास मौके पर अगर आपको बच्चों को इस दिन का महत्व समझाना है, तो आपको उन्हें ऐतिहासिक जगहों पर घुमाने का प्लान बनाना चाहिए। किताबों और टीवी में भले ही बच्चे बहुत कुछ देख और समझ पाते हैं, लेकिन जो चीजें उन्हें सामने देखकर और छूकर समझ आती है, वो उन्हें किताबों से नहीं आ सकती। ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा बच्चों को समाज और संस्कृति के बारे में गहरी समझ देती है। संस्कृति और इतिहास के प्रति अधिक उत्साहित होकर जानने की कोशिश करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐतिहासिक स्थलों पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए आपको इस दिन बच्चों के साथ लंबी लाइन में घंटो खड़ा रहना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं, तो पहले ही टिकट बुक कर लें, इससे आपको परेशानी नहीं होगी। कई बार ऐतिहासिक स्थलों पर भीड़ बढ़ने की वजह से कुछ देर के लिए एंट्री भी रोक दी जाती है। ऐसे में आपको टिकट मिलने में देरी हो सकती है। इसलिए अगर आप बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं, तो पहले ही टिकट बुक कर लें।
रानी की वाव, पाटण

गुजरात राज्य के पाटण में स्थित प्रसिद्ध बावड़ी रानी की वाव, 15 अगस्त पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। 15 अगस्त पर विशेष आयोजन और भीड़ को देखते हुए, आप पहले ही टिकट बुक करके यात्रा का सुविधाजनक बना सकते हैं। यह स्थल न केवल अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है, बल्कि इसकी भव्यता और वास्तुकला को देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां आपको देवी-देवताओं की मूर्तियों, धार्मिक प्रतीकों, और अन्य कलात्मक आकृतियों को देखने का मौका मिलेगा। यह स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
कैसे पहुंचे-
- पाटण नज़दीकी रेलवे स्टेशन है, लेकिन यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको अपने शहर से अहमदाबाद या किसी प्रमुख रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन लेनी होगी। इसके बाद आप पाटण के लिए ट्रेन ले पाएंगे। अन्य शहरों से पाटण के लिए सीधी ट्रेन नहीं है।
- बस से- गुजरात राज्य परिवहन निगम और निजी बस सेवाएं पाटण के लिए उपलब्ध हैं।
- समय- रानी की वाव प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त के दिन दिल्ली के इंडिया गेट नहीं जाना चाहते हैं, तो बच्चों को इन जगहों पर घुमाने लेकर जाएं
लाल किला, दिल्ली

बच्चों के साथ लाल किला जाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन यहां जाने के लिए भी आपको पहले ही टिकट बुक कर लेनी चाहिए। यह ऐतिहासिक किला हर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का स्थल है। हर साल यहां 15 अगस्त पर विशेष कार्यक्रम होते हैं। यहां पर भीड़ काफी होती है, इसलिए टिकट पहले से बुक करना न भूलें। लाल किले में कई गैलरी और संग्रहालय हैं, जैसे कि सिटी पैलेस म्यूज़ियम और मुगल सम्राटों की वस्तुएं। इसलिए बच्चों को यहां लेकर जाना अच्छा रहेगा।
- मेट्रो से- चांदनी चौक दिल्ली मेट्रो सबसे नजदीक स्थित है।
- ट्रेन से- दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन नजदीक स्टेशन है।
इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त पर बच्चों को घुमाने लेकर जाएं जयपुर, इन जगहों पर आएगा उन्हें मजा
साबरमती आश्रम, अहमदाबाद

भारत की यह जगह, जहां महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए कई महत्वपूर्ण आंदोलन चलाए। बच्चों को महात्मा गांधी के सिद्धांतों, जैसे सत्याग्रह और अहिंसा, के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा। भले ही बच्चे किताबों में यह पढ़ते हो, लेकिन देखकर उन्हें देश की प्रति अपनी जिम्मेदारियों और भी अच्छे से समझ आएंगी। 15 अगस्त पर अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ही टिकट बुक कर लें। यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।