herzindagi
india best travel destinations for book lovers

किताबों की दुनिया में खो जाने का करता है मन, तो भारत की इन जगहों को एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

अगर आपको किताबों से खासा प्रेम है तो ऐसे में आपको भारत की कुछ खास जगहों पर जरूर घूमना चाहिए। यहां पर आपको एक अलग तरह का एक्सपीरियंस होगा। जानें इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2025-10-09, 20:20 IST

किताबों की अपनी एक अलग दुनिया होती है और ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो इस दुनिया में जीना ज्यादा पसंद करते हैं। वे पूरा दिन फोन स्क्रॉल करने की जगह किताबों के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्हें ऐसी जगहों पर घूमना ज्यादा अच्छा लगता है, जहां पर वो कुछ अच्छी किताबों का साथ एन्जॉय कर सकें। अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शामिल है, तो भारत में आपके पास घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। यहां के कई शहरों की हलचल भरी सड़कों पर सेकेंड हैंड बुक मार्केट्स से लेकर छोटे-छोटे कॉफी शॉप्स पर समय थम सा जाता है और यहां पर आप कई बेहतरीन किताबों के साथ समय बिता सकती हैं।
फिर चाहे आपको फिक्शन पसंद हो, ट्रैवलोग्स, कविता या आध्यात्मिक किताबें पढ़ना अच्छा लगता हो, भारत की इन जगहों पर आप परफेक्ट रीडिंग स्पॉट ढूंढ सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो एक बुक लवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है-

कोलकाता

जब बात किताबों की हो तो ऐसे में सबसे पहले दिमाग में कोलकाता का नाम आता है। यह जगह साहित्य का खजाना है। जब आप यहां पर हैं तो कॉलेज स्ट्रीट जाएं। यह एशिया का सबसे बड़ा सेकंड-हैंड बुक मार्केट है। यहां पर आपको ऐसी कई बेहतरीन किताबें मिलेंगी, जिन्हें आप ना जाने कब से खोज रही होंगी। आप इंडियन कॉफी हाउस और 7जी हेवन कैफे जैसी जगहों पर अपनी पसंदीदा किताबों के साथ बेहतरीन वक्त बिता सकती हैं। यहां पर कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल में भाग लेने का अपना एक अलग ही एक्सपीरियंस है। कोलकाता में घूमने के लिए जगहें भी आपको अच्छी मिलेंगी। 

इसे भी पढ़ें- बैचलर पार्टी का प्लान है, तो दिल्ली से 5-6 घंटे की ड्राइव पर स्थित इन शानदार जगहों पर पहुंच जाएं

india best travel destinations for book lover

ऋषिकेश

ऋषिकेश को आध्यात्म और शांति के लिए जाना जाता है। जब आप यहां पर हैं तो आप किताबों की एक अलग दुनिया में खो सकती हैं। आप यहां पर स्पिरिचुअल, सेल्फ-हेल्प और फिलॉसॉफिकल किताबें पढ़ सकती हैं। इसके अलावा, ओशो की किताबें या भारतीय मिथक पर आधारित उपन्यास भी पढ़ें। ऋषिकेश में आप गंगा किनारे छोटे कैफे जैसे लिटिल बुद्धा कैफे और गंगा व्यू कैफे पढ़ने की बेहतरीन जगहें हैं। ऋषिकेश में आप किताबों के साथ वक्त बिताने के बाद कुछ देर मेडिटेशन अवश्य करें। इससे आपको अपने अंदर एक अजीब सी शांति महसूस होगी। ऋषिकेश में घूमने के लिए अच्छी जगहें मिल जाएंगी। 

धर्मशाला

अगर आपको किताबों के साथ-साथ प्रकृति के करीब रहना अच्छा लगता है तो ऐसे में आप धर्मशाला जा सकती हैं। यहां के मैक्लॉड गंज में स्पिरिचुअल, तिब्बतोलॉजी, ट्रैवलॉग और फिक्शन से जुड़ी किताबें मिलेंगी। धर्मशाला की खूबसूरती भी बस देखते ही बनती है। आप यहां पर पक्षियों की चहचहाहट में उठें, चाय पीएं और सूर्यास्त में पहाड़ों की रोशनी के साथ अपनी पसंदीदा किताब को पढ़ें।

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु से पोर्ट ब्लेयर घूमने का सपना होगा पूरा, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिल रही हैं अच्छी सुविधाएं

india best travel destinations for book loversss

मुंबई


मुंबई को उसके मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। लेकिन यह बुक लवर के घूमने के लिए भी एक बेहतरीन प्लेस है। यहां पर आपको ऐसी कई बेहतरीन जगहें मिल जाएंगी, जहां पर आप किताबों के साथ को एन्जॉय कर सकती हैं। किताब खाना, टाइटल वेव्स और स्ट्रैंड बुक स्टाल जैसी जगाहें पर आपको दुर्लभ किताबों से लेकर फिक्शन कलेक्शन मिलेगा। अगर आप यहां हैं तो फोर्ट की एशियाटिक लाइब्रेरी जरूर जाएं, जहां पर आपको पुराने दस्तावेज से लेकर अखबारों को पढ़ने का मौका मिलेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।